Bihar

ट्रेनिंग में नहीं आने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, कटेगा इतने दिनों का वेतन, SCERT ने जारी किया नया फरमान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी स्कूलों के कक्षा 1 से 5 तक के करीब 20 हजार शिक्षकों को विशेष ट्रेनिंग के लिए 25 से 30 मार्च तक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) केंद्र पर उपस्थित होने का आदेश दिया था. जिस वजह से शिक्षकों की होली की छुट्टियां खराब हो गई. ऐसे में कई शिक्षक ट्रेनिंग के लिए केंद्र पर नहीं पहुंचे. जिसके बाद SCERT ने इन शिक्षकों पर कार्रवाई करने के लिए नया फरमान जारी किया है.

SCERT ने जारी किया पत्र

SCERT निदेशक सज्जन आर. के हस्ताक्षर से सभी प्रशिक्षण केंद्रों के प्राचार्यों को जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य के सभी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में 25 मार्च से छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू किया गया है. प्रशिक्षण के संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को 20 मार्च को ही पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया गया था. जिसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए प्रतिनियुक्त भी कर दिया गया है. लेकिन इसके बाद भी कई शिक्षक ऐसे हैं जिन्होंने आवंटित प्रशिक्षण संस्थान में योगदान नहीं दिया है. ऐसे सभी शिक्षकों के एक सप्ताह के वेतन काटे जाने की कार्रवाई की जाएगी.

6 दिनों का है आवासीय प्रशिक्षण

गौरतलब है कि 25 मार्च से 30 मार्च तक सरकारी शिक्षकों का छह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है. इस संबंध में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने निर्देश जारी कर कहा था कि प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों का इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होना अनिवार्य है. इसके लिए शिक्षकों की छुट्टियां भी रद्द की गई थी.

शिक्षक संघ ने किया विरोध

शिक्षक संघ ने होली की छुट्टियों के दौरान विशेष प्रशिक्षण आयोजित करने के शिक्षा विभाग के फैसले का भी विरोध किया है. शिक्षक संघ का कहना है कि बिहार में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ जब होली जैसे त्योहार पर शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया हो. इतना ही नहीं 29 मार्च को गुड फ्राइडे की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है. उस दिन स्कूलों में परीक्षाएं होनी हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

1 घंटा ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

11 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

12 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

13 घंटे ago