Bihar

लालू-तेजस्वी ने परिवार संग दिल्ली में खेली होली, तेज प्रताप ने पटना में गाए फाग के गीत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

चुनावी माहौल में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होली खेली। लालू एवं तेजस्वी यादव ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रंगोत्सव मनाया। इस दौरान लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती, रोहिणी आचार्य एवं लालू की अन्य बेटियां भी मौजूद रहीं। वहीं, तेज प्रताप यादव ने पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर फाग के गीत गाकर होली का जश्न मनाया।

तेज प्रताप यादव होली खेलते हुए अपने पिता लालू के रंग में नजर आए। उन्होंने अपने आवास पर समर्थकों और दोस्तों के साथ पिता लालू के स्टाइल में ही जमकर होली खेली। इस दौरान उन्होंने अपने ही अंदाज में जोगीरा गाया। इसके साथ ही उन्होंने “बाबा हरिहर नाथ…सोनपुर में खेले होली” गीत गाया।

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव की बिटिया का 27 मार्च को जन्मदिन है लिहाजा लालू यादव का पूरा परिवार इसवक्त दिल्ली में है लेकिन तेजप्रताप फिलहाल पटना में हैं। तेजस्वी की बेटी कात्यायिनी को लेकर तेज प्रताप इमोशनल दिखे और कहा कि वो मेरी बेटी है और मैं बड़े पापा हूं। उसे भी होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। उसका उज्ज्वल भविष्य हो। आगे बढ़े और उसे मेरी भी आयु लगे। मैं यही कामना करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

लालू एवं तेजस्वी यादव रविवार को ही पटना से दिल्ली पहुंच गए थे। दिल्ली स्थित मीसा भारती के आवास पर होली का जश्न मनाया गया। इस दौरान लालू की दूसरे नंबर की बेटी रोहिणी आचार्य भी मौजूद रहीं। रोहिणी को आरजेडी ने इस बार सारण सीट से लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है। लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती भी पाटलिपुत्र सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

10 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

12 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

12 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

16 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

19 घंटे ago