Samastipur

BREAKING: दलसिंहसराय में बोलेरो सवार बदमाशों ने NH-28 पर की अंधाधुंध फायरिंग, एक बच्चे को गोली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले में एक बार फिर से बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। होली के दिन ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाका दहल गया। मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के NH-28 के बल्लोचक चौक के पास की है। बताया गया है कि शाम के करीब 6:30 बजे बोलेरो सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए बछवाड़ा की ओर निकल गये।

ताबड़तोड़ फायरिंग की इस घटना में चौक पर खड़े एक 13 वर्षीय बच्चे को गोली लग गई जिससे वह जख्मी हो गया। बताया गया है कि बच्चे के बायें पैर को चीरते हुए गोली निकल गई। वहां मौजूद लोगों ने बच्चे के इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बच्चे का इलाज जारी है।

जख्मी बच्चे की पहचान बल्लोचक वार्ड संख्या-1 निवासी स्व. विनोद राम के पुत्र अमरेश कुमार (13 वर्ष) के रूप में किया गया। घटना को लेकर जख्मी बच्चे के चाचा बैजनाथ राम ने बताया वह और उसका भतीजा चौक पर मुर्गा का मिट लेने के लिए खड़े। उसके साथ वहां पर कई अन्य लोग भी खड़े थे। इसी दौरान अचानक एक बोलेरो से गोली चलने लगी। जब तक हम लोग कुछ समझ पाते बोलेरो सवार सभी बदमाश बछबड़ा की ओर फायरिंग करते हुए भाग निकले।

इसी दौरान मेरे साथ खड़े मेरे भतीजे अमरेश को एक गोली उसके पैर में लग गयी। हालांकि गोली किसने और किस पर चलाया ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब तक गोली चलाकर भागने वाले बोलेरो के बारे में कोई भी सुराग हाथ नहीं लगी है। वहीं बच्चे का इलाज जारी है।

घायल बच्चे का बयान :

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

6 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

7 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

7 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

13 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

18 घंटे ago