बिहार में प्री मानसून बारिश की शुरुआत हो गई है. 02 मार्च को बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश जैसी स्थिति बनी रही. समस्तीपुर समेत कई जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई. आज से बारिश वाले मौसम की स्थिति की गंभीरता में बढ़ोतरी होने वाली है.
आज 3 मार्च को बिहार के 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में मेघगर्जन के साथ व्रजपात होगी. साथ ही झोंके के साथ तेज बारिश होगी. इस दौरान मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है. साथ ही किसानों को अपनी फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है.
हो जाएं सावधान, जारी है अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती बहाव के संयुक्त प्रभाव से राज्य के आद्रता में वृद्धि होने से 02 मार्च से 04 मार्च की अवधि के दौरान विशेष कर पश्चिम एवं मध्य बिहार के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा (10-30 मिलीमीटर) होने का पूर्वानुमान है. आज यानी 03 मार्च को पश्चिम एवं मध्य बिहार के एक या दो स्थानों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने का भी पूर्वानुमान है. इसके साथ ही भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद एवं गया जिलों के एक या दो स्थानों में मेघगर्जन के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है.
इस दौरान राज्य के दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-मध्य भागों के एक या दो स्थानों में सतही हवा की गति झोंको के साथ 30-40 किमी/घंटे रहने की भी संभावना है.
किसान भाइयों को यह सलाह दी जाती है कि अपने कटे तथा खुले स्थान में रखे हुए खरीफ एवं रबी फसल को सुरक्षित स्थान पर भंडारण करने की व्यवस्था कर लें, ताकि पानी या नमी से फसल का बचाव हो सके. साथ ही रबी फसल के लिए ओलावृष्टि से बचाव के लिए एहतियाती उपाय कर लें.
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…