समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

स्कॉटलैंड की तर्ज पर बिहार में होगा जल प्रबंधन; ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त से मिले नीतीश, कही ये बात

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ब्रिटेन दौरे के क्रम में स्कॉटलैंड में जल संसाधन के क्षेत्र में किए जा रहे नये प्रयोगों की जानकारी ली। साथ ही यह भी जाना कि बिहार में बेहतर जल प्रबंधन को लेकर क्या-क्या काम किया जा सकता है। ताकि, स्कॉटलैंट की तर्ज पर बिहार में जल प्रबंधन किया जा सके। इसको लेकर उन्होंने ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम के दोराइस्वामी से चर्चा भी की। उच्चायुक्त मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात करने उनके पास आये थे।

मालूम हो कि स्कॉटलैंड जलापूर्ति और सीवरेज व्यवस्था काफी उन्नत है। मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक रूप से जल संसाधन की प्रचुरता वाले इस प्रदेश में जल के बेहतर इस्तेमाल के विषय में उच्चायुक्त से चर्चा की। उन्होंने जाना कि पेयजल के रूप में 90 प्रतिशत घरों में किस तरह से इसकी आपूर्ति की जा रही है। स्कॉटलैंड में जल संचयन और जल का संसाधन के रूप में कैसे बेहतर प्रयोग किया गया है, इसकी मुख्यमंत्री ने गंभीरता से जानकारी ली। यह भी चर्चा हुई कि बिहार कृषि प्रधान राज्य है और बिहार में भी पानी की प्रचुरता है। उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री के जल-जीवन-हरियाली अभियान की प्रशंसा की और जल संसाधन के बेहतर प्रबंधन को लेकर बिहार के गंभीर प्रयासों की भी चर्चा की।

IMG 20240307 WA0068

IMG 20230604 105636 460

पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री का ब्रिटेन दौरा कई अर्थों में बिहार की प्रगति का नया अध्याय होगा। मुख्यमंत्री का यह दौरा जहां साइंस सिटी को विश्व पटल पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा, वहीं हर साल बाढ़ और सुखाड़ से प्रभावित होने वाले बिहार के लिए बेहतर जल प्रबंधन में भी मदद मिलेगी। ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि बिहार में ऑईकॉनिक एवं विश्वस्तरीय साइंस सिटी के निर्माण में वो हरसंभव सहयोग करेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा भी उपस्थित थे।

IMG 20230728 WA0094 01

मुख्यमंत्री इंग्लैंड दौरे से आज लौटेंगे दिल्ली

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को इंग्लैंड दौरे से दिल्ली लौट आएंगे। वह सात मार्च को दिल्ली से इंग्लैंड के लिए रवाना हुए थे। मुख्यमंत्री का इंग्लैंड दौरा पांच दिवसीय रहा। विदेश यात्रा पर जाने के लिए वह छह मार्च की शाम को पटना से दिल्ली गये थे। जानकारी के अनुसार दिल्ली में मुख्यमंत्री एनडीए के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात करने के बाद पटना आएंगे।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

बिहार ने विश्व को ज्ञान की रोशनी दिखाई है: दोराइस्वामी

मुख्यमंत्री ने ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त से पटना में निर्माणाधीन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी को लेकर विस्तार से चर्चा की। भारतीय उच्चायुक्त ने खगोलीय गणना एवं गणितीय विश्लेषण के क्षेत्र में प्राचीन बिहार की प्रशंसा की। कहा कि बिहार ने पूरी दुनिया को इस क्षेत्र में ज्ञान की रोशनी दिखाई है। उच्चायुक्त ने साइंस सिटी के निर्माण में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

IMG 20230701 WA0080

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20240303 WA0043

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150