Bihar

समस्तीपुर: एक ही घर में महिला के दो पति, गर्भवती हुई तो अपनाने को कोई नहीं हुआ तैयार, फिर हुआ…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

[नीरज कुमार की रिपोर्ट] :- एक ही घर में महिला के दो-दो पति, लेकिन अपनाने को एक भी तैयार नहीं. सुनने में यह अटपटा जरूर लगता है, लेकिन कहानी ही कुछ ऐसी है. परेशान महिला पति के घर के सामने धरना पर बैठ गई है. जबकि महिला के दूसरे पति की कही और शादी भी होने वाली है. महिला का मायका समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल में और ससुराल बेगूसराय जिले के छौराही ओपी क्षेत्र के बरदहा गांव में है. महिला अपने ससुराल बरदाहा गांव में ही धरना दे रही है. दूसरी ओर, पुलिस को मौखिक रूप से इस घटना की जानकारी तो है लेकिन वह भी लिखित आवेदन आने का इंतजार कर रही है.

दरअसल, समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल की रहने वाली गूंजा की शादी साल 2020 में बेगूसराय जिले के छौराही ओपी क्षेत्र के बरदहा गांव निवासी राजकुमार पोद्दार के बड़े पुत्र सनातन के साथ हुई थी. लेकिन दोनों के संबंध ठीक नहीं थे. बावजूद इसके वे दो साल तक एक साथ रहे. इस बीच गूंजा का अफेयर अपने देवर ऋतिक से चलने लगा. पति से अलग होने के बाद गूंजा ने ऋतिक से रोसड़ा के ही एक मंदिर में 25 जुलाई 2022 को शादी कर ली और फिर रोसड़ा में ही कोर्ट मैरिज भी कर ली. चर्चा है कि अब वह गर्भवती भी है. गूंजा के मुताबिक ऋतिक उसे रोसड़ा में किराए के मकान में रखे हुए था.

दूसरी शादी की भनक लगने पर बैठ गई धरना पर

गूंजा का कहना है कि देवर से पति बना ऋतिक अब दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है. इस बात की भनक लगते ही गूंजा गुरुवार की रात को ही अपने ससुराल बरदाहा गांव पहुंच गई. लेकिन, यहां उसे ससुराल वालों ने घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया. इसके बाद वह घर के बाहर ही धरना पर बैठी गई. ग्रामीणों के द्वारा पूरी घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. हालांकि, छौराही ओपी अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

5 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

6 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

19 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

21 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

21 घंटे ago