Bihar

जब नहर में पलट गई दुल्हन की तरह सजी दूल्हे की कार, पांच लोग थे अंदर; फिर क्या हुआ?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के पूर्वी चंपारण में शादी करने जा रहा एक दूल्हा मौत का शिकार होने से बाल बाल बचा। उसकी कार पानी से भरे नहर में पलट गई। घटना केसरिया थाना क्षेत्र के कोटवा राजपुर मार्ग में हाजीपुर मोड़ के समीप बीती रात की है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन फानन में बाहर निकाला गया। बुरी तरह से भींग चुके दूल्हा सोनु यादव को इलाज के बाद शादी के लिए भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के क्रम में दूल्हे की गाड़ी नहर में पलट गई। घटना के वक्त गाड़ी में दूल्हा सहित पांच बाराती सवार थे।सूचना मिलते ही दर्जनों ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे।तब काफी मशक्कत के बाद गाड़ी का शीशे को तोड़कर दूल्हे सहित पांचों बारातियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण गाड़ी करीब 100 मीटर तक तैरती रही।मिली जानकारी के अनुसार साहेबगंज बल्थी गांव से सोनू कुमार यादव की बारात कोटवा जा रही थी। इसी बीच केसरिया थाना क्षेत्र के राजपुर कोटवा रोड के हाजीपुर टर्निंग के समीप यह घटना घटी। घटना की पूरे क्षेत्र में चर्चा है।

दुर्घटना के शिकार कार के ड्राईवर अनमोल कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज स्थित बलथी गांव से बारात की लेकर पूर्वी चंपारण के कोटवा थाना क्षेत्र के चितरीया जा रहा था। गाड़ी में दूल्हा समेत पांच लोग सवार थे इसी दौरान केसरिया थाना क्षेत्र के राजपुर कोटवा रोड में हाजीपुर टर्निंग के समीप मोटरसाइकिल सवार सामने आ गया। बचाने में गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। स्थानीय लोग समय पर नहीं जुटते तो कुछ भी हो सकता था। कार नहर में पलटने के बाद सभी लोग डर गए थे। लेकिन लोगों ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए सबको बाहर निकाला।

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

43 मिनट ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

7 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

7 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

20 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

22 घंटे ago