कांग्रेस नेता पप्पू यादव भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) पर भड़के हुए हैं। दरअसल, अपनी सुरक्षा को लेकर पप्पू यादव की ओर से सोशल मीडिया मंच एक्स पर बड़ा दावा किया गया है। मंगलवार को एक्स पप्पू यादव ने एक पोस्ट शेयर कर खुद की सुरक्षा हटाए जाने का दावा किया गया है।
एक्स पर जारी पोस्ट में लिखा गया है कि बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतर दिल्ली से पुन: पूर्णिया जा रहे हैं। मुझे वाई सिक्योरिटी सुरक्षा प्राप्त है लेकिन, कांग्रेस में शामिल होते ही मेरी सुरक्षा में तैनात सारे पुलिस बल को हटा लिया गया है। पूर्णिया सीमांचल कोसी में मिल रहे मुझे आशीर्वाद से बीजेपी भयाक्रांत है।
एक्स पर जारी पोस्ट में आगे लिखा गया है कि मुझे अपनी चिंता नहीं है। पूर्णिया और देश में पूर्ण परिवर्तन के लिए सब कुछ न्यौच्छावर! मेरी सुरक्षा से खिलवाड़ बीजेपी और जदयू को बहुत भारी पड़ेगी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही पप्पू यादव ने अपनी पार्टी जन अधिकारी पार्टी (जाप) का कांग्रेस में विलय करा दिया था। साथ ही खुद भी कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले पप्पू यादव ने 20 मार्च 2024 को अपनी जन अधिकार पार्टी (JAP) का कांग्रेस में विलय कर दिया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद पप्पू यादव ने साफ कर दिया है कि पूर्णिया से लड़ेंगे नहीं तो नहीं लड़ेंगे। पप्पू यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा था कि मर जाएंगे कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे, दुनिया छोड़ देंगे, पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे। फिर जेडीयू विधायक बीमा भारती के आरजेडी में शामिल होने के बाद से पूर्णिया लोकसभा सीट को लेकर घमासान शुरू हो गया।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…