Bihar

आनंद मोहन ने कांग्रेस को बताया RJD के ड्राइंगरूम का गुलदस्ता, नसीहत भी दे डाली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कांग्रेस पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अब आरजेडी की ड्राइंगरूम का गुलदस्ता बन कर रह गई है। जो आज कांग्रेस की स्थिति है, वो आरजेडी ने बनाई है। कांग्रेस को इसे समझने की जरूरत है। पूर्व सांसद ने नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस की इससे पहले क्या स्थिति थी ये आत्म चिंतन करने की जरुरत है। मैं तो कहना चाहता हूं कि राजनीतिक पार्टियां कमजोर कैसे हो गई ये चिंतन करना चाहिए।

बता दें कि शिवहर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी के रूप में आनंद मोहन की पत्नी व पूर्व सांसद लवली आनंद के नाम की घोषणा होने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अब महागठबंधन प्रत्याशी के नाम की घोषणा का इंतजार है।

जदयू प्रत्याशी के रूप में पूर्व सांसद लवली आनंद शिवहर लोस क्षेत्र से तीसरी बार अपनी किस्मत आजमाएंगी। वे इसके पहले विभिन्न दलों से दो बार लोस चुनाव और एक बार शिवहर विस चुनाव लड़ चुकी हैं। तीनों चुनाव में उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। उन्होंने कहा है कि शिवहर से उनका 30 साल का रिश्ता रहा है। यहां के लोगों ने उन्हें सुख-दुख में साथ दिया है।

उजियारपुर से नित्यानंद राय उम्मीदवार :

वहीं दूसरी ओर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय ने भी दावा करते हुए कहा है कि इन लोकसभा चुनावों में बिहार की जनता ने सभी 40 सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह का मुझे पुन उजियारपुर की जनता की सेवा के लिए भाजपा प्रत्याशी बनाने पर हृदय से आभार प्रकट करता हूं। मैं उजियारपुर की सम्मानित जनता से भी पुन आशीर्वाद का आकांक्षी हूं। उन्होनें कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि पूरे देश और बिहार सहित उजियारपुर की जनता भी विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने में अपना अमूल्य योगदान अवश्य देगी।

नित्यानंद राय का होली मिलन समारोह :

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

5 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

6 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

8 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

8 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

11 घंटे ago