Bihar

केके पाठक का आदेश : नियोजित शिक्षकों को लेकर बड़ी खबर…परीक्षा में सफल शिक्षकों को शहरी क्षेत्रों मिलेगी पोस्टिंग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में अब शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर की जाएगी. इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के. पाठक ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है. केके पाठक ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि बीपीएससी द्वारा दो चरणों में लाख शिक्षकों की नियुक्ति हुई है. ये सभी शिक्षक ग्रामीण क्षेत्र में भेजे गए हैं. नियोजित शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा के बाद सफल टीचर को शहरी क्षेत्र में पदस्थापित करें.

बिहार के सभी जिलों के डीएम को लिखे पत्र में केके पाठक ने कहा है कि बीपीएससी द्वारा दो चरणों में ली गई परीक्षा में 35000 नियोजित शिक्षक सफल हुए हैं. लिहाजा कई जिलों के स्कूलों में रिक्तियां हुई हैं. बीपीएससी द्वारा चयनित दोनों चरण में सफल शिक्षकों की नियुक्ति सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में की गई है, शहरी क्षेत्र में नहीं. शहरी क्षेत्र में भी कई ऐसे विद्यालय हैं जहां पर शिक्षकों की कमी हो गई है. ऐसे में शहरी क्षेत्र के विद्यालय में शिक्षकों की उपलब्धता का आकलन करें. इसके बाद शहरी क्षेत्र में रिक्ति के बारे में विभाग को जानकारी दें. माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रत्येक विषय का शिक्षक विद्यालय में उपलब्ध हो चाहे बच्चों का नामांकन कितना भी रहे.

केके पाठक ने आगे कहा है कि नियोजित शिक्षकों की साक्षमता परीक्षा का पहला चरण 26 फरवरी से शुरू हो रहा है. इस परीक्षा में जो शिक्षक उत्तीर्ण होंगे उनके मेरिट लिस्ट के आधार पर शहरी क्षेत्र में ही पदस्थापन किया जाएगा. ऐसे में शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों से संबंधित रेसनलाईजेशन संबंधित प्रस्ताव 29 फरवरी तक अनिवार्य रूप से दें.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

3 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

4 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

8 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago