Bihar

चमत्कार को नमस्कार: छत्तीसगढ़ में मौत, बिहार के बॉर्डर में दाखिल होते ही डेड बॉडी में आ गई जान

छत्तीसगढ़ के गढ़वा जिले में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई थी. सबने मान लिया था कि अब वह इस दुनिया में नहीं हैं. उनके दाह संस्कार के लिए बिहार के बेगूसराय लाया जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में ही जैसे ही बिहार की सीमा में प्रवेश किया तो उसमें जान आनी शुरू हो गई. फिलहाल उक्त महिला का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां अभी उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है. चिकित्सकों ने भी इसे चमत्कार की संज्ञा देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में जिस महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था. आखिर बिहार की सीमा में आते ही उसमें जान कैसे आ गई? यह चिकित्सा विज्ञान के लिए भी एक चमत्कार है.

क्या है पूरा मामला?-

बेगूसराय जिले के नीमा चांदपुरा की रहने वाली रामवती देवी कुछ दिन पूर्व अपने पुत्र मुरारी साव एवं घनस्याम साव के साथ छत्तीसगढ़ भ्रमण के लिए गई थीं. छत्तीसगढ़ राज्य के गढ़वा जिले में मृत महिला रामवती देवी के परिजन रहते थे. लेकिन, 11 फरवरी को अचानक रामवती देवी की तबीयत खराब हुई. तत्पश्चात परिजनों ने उन्हें छत्तीसगढ़ के ही एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों ने आपस में विचार विमर्श के बाद महिला रामवती देवी को घर लाने का एवं घर पर ही दाह संस्कार करने का निर्णय लिया.

इसके बाद परिजन एक निजी वाहन से रामवती देवी को लेकर बिहार के लिए रवाना हो गए. लेकिन, तकरीबन 18 घंटे गुजर जाने के बाद जैसे ही रामवती देवी बिहार की सीमा में प्रवेश किया तो परिजनों के अनुसार, औरंगाबाद के समीप परिजनों ने रामवती देवी के शरीर में कुछ हलचल महसूस की. तत्पश्चात उन्हें लेकर परिजन बेगूसराय सदर अस्पताल आए, जहां जांच के क्रम में चिकित्सकों ने भी माना की रामवती देवी में अभी भी जान बाकी है. इसके बाद आनन-फानन में उन्हें आईसीयू में इलाज के लिए एडमिट किया गया. फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है.

एक तरफ परिजन जहां रामवती देवी के पुनर्जीवित होने से खुश हैं तो वहीं पर परिजनों के द्वारा चिकित्सकों से गुहार लगाई जा रही है की रामवती देवी की बेहतर चिकित्सा व्यवस्था की जाए जिससे कि उनमें जल्द सुधार हो. वहीं, सदर अस्पताल के चिकित्सक भी उक्त मामले को चमत्कार की संज्ञा देते हैं. चिकित्सक कहते हैं कि रामवती देवी का 12 फरवरी को मौत हो जाना और फिर 13 फरवरी को तकरीबन 18 घंटे के बाद उनके शरीर में जान आना, किसी चमत्कार से कम नहीं है.

हालांकि, चिकित्सकों ने अनुमान लगाया है कि छत्तीसगढ़ के गढ़वा में रामवती देवी का हार्ट चॉक होने की वजह से चिकित्सकों ने उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया होगा, लेकिन रास्ते में गाड़ी में हुए झटके की वजह से उनके शरीर में हलचल होनी शुरू हुई. फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. चिकित्सकों ने भी माना है कि आगे रामवती देवी का जो भी हो, लेकिन फिलहाल रामवती देवी में बेहतर सुधार दर्ज किये जा रहे हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. सदर अस्पताल के डॉक्टर कृष्ण कुमार ने कहा है कि उनकी चिकित्सा में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है.

बहरहाल, अब अब इसे इलाज में चूक मानें या दैवीय चमत्कार या और कुछ… लेकिन जिस तरह से एक मृत महिला को उसके परिजन जहां दाह संस्कार के लिए ले जा रहे थे और एकाएक अपनी जन्मभूमि पर पहुंचने के बाद जिस तरह जान लौट आई है वह हर किसी को हैरान कर रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

3 दिन में नहीं मिला बिजली कनेक्शन तो अफसर रोज भरेंगे 1000 जुर्माना, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर आम जनता…

40 मिनट ago

बिहार के स्कूल में शराब की खेप, चौथी के छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी ली और फिर..

बिहार में शराब बंदी 5 अप्रैल 2016 को लागू की गई थी। राज्य में शराब…

2 घंटे ago

विशनपुर अग्नि पीड़ित परिवारों की मदद को आगे आए डॉ. मनोज कुमार सिंह, निजी कोष से की सहायता

समस्तीपुर : जिले के विशनपुर गांव के वार्ड संख्या-6 स्थित दलित टोला में रविवार को…

4 घंटे ago

रास्ते के लिये अपनी निजी जमीन निःशुल्क दान कर गांगो महतो बने मिसाल, बिथान के सखवा का दशकों से बंद पड़ा अस्पताल अब होगा चालू

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड क्षेत्र के सखवा पंचायत में रास्ते के अभाव…

4 घंटे ago

गरीब शोकाकुल परिवार की मदद को आगे आए राजू सहनी, 6 माह का राशन व 21 हजार रुपये दिए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर कमला पंचायत निवासी समाजसेवी राजू…

4 घंटे ago

नेशनल चैंपियनशिप में 5 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल जीतने पर किड्स एंड मॉम्स डांस अकादमी समस्तीपुर पर सम्मान समारोह का आयोजन

समस्तीपुर : पंजाब के जालंधर में नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ पंजाब द्वारा आयोजित 12वीं नेशनल…

5 घंटे ago