बिहार में इस महीने होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए ने अपने तीनों उम्मीदवार तय कर लिए हैं। जेडीयू से पूर्व मंत्री संजय झा को राज्यसभा भेजा जा रहा है। वहीं, बीजेपी से धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। एनडीए के तीनों उम्मीदवारों ने बुधवार को पटना स्थित विधानसभा सचिवालय में नामांकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा के साथ ही बीजेपी और जेडीयू के कई विधायक एवं अन्य नेता मौजूद रहे। बिहार की 6 राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए वोटिंग 27 फरवरी को होगी, इनमें तीन सीटों पर एनडीए की जीत तय मानी जा रही है। अन्य तीन सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार उतरेंगे।
एनडीए के तीनों उम्मीदवार बुधवार सुबह विधानसभा परिसर में नामांकन करने पहुंचे। संजय झा, धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह ने एक साथ नामांकन दाखिल किया। इसके बाद गेट पर बीजेपी और जेडीयू के नेताओं ने अपने उम्मीदवारों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इसमें सीएम नीतीश, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा के साथ ही दोनों ही पार्टियों के प्रमुख नेता नजर आए।
जेडीयू उम्मीदवार संजय झा सीएम नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं। वे तीन दशक के बाद मिथिलांचल से राज्यसभा जाने वाले ब्राह्मण समुदाय के नेता होंगे। वह मधुबनी जिले के झंझारपुर स्थित अररिया गांव के रहने वाले हैं। जेडीयू ने वशिष्ठ नारायण सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हो रही सीट पर उन्हें राज्यसभा भेजा जा रहा है।
उनके साथ बीजेपी से पूर्व मंत्री भीम सिंह और धर्मशीला गुप्ता ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। भीम सिंह चंद्रवंशी समुदाय से आते हैं। इससे पहले वे आरजेडी और जेडीयू में रह चुके हैं। वहीं, धर्मशीला गुप्ता वैश्व समुदाय से आती हैं और दरभंगा की रहने वाली हैं। वह प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं।
दूसरी ओर, राज्यसभा की तीन अन्य सीटों पर महागठबंधन के खाते में जाना तय है। इसमें से आरजेडी की दो सीट पक्की है। एक अन्य सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार को राज्यसभा भेजा जा रहा है। कांग्रेस से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी बुधवार को अपना नामांकन कर दिया। वे दूसरी बार राज्यसभा सांसद बनेंगे। आरजेडी ने पहली सीट के लिए मौजूदा सांसद मनोज झा को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। हालांकि, दूसरी सीट पर अभी उम्मीदवार तय नहीं हुआ है। आरजेडी के दोनों उम्मीदवार गुरुवार को नामांकन करेंगे।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…