Bihar

बिहार में तेज हवाओं का जोर; फिर सताएगी सर्दी, मौसम विभाग ने बताया कब से मिलेगी राहत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

Bihar Weather Today: बिहार में बुधवार को तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना समेत अधिकतर जिलों में बुधवार को तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आएगी। इसके असर से अगले दो से तीन दिन तक सर्दी का सितम देखने को मिल सकता है। सुबह और शाम के वक्त लोगों को कनकनी महसूस होगी। बीते कुछ दिन तापमान में हुई बढ़ोतरी से लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली थी। मगर एक बार फिर ठंड का जोर देखने को मिल सकता है। पटना समेत अन्य शहरों में सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को सतही पछुआ हवा 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंके के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की आशंका है। इस कारण अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। वहीं तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आएगा। इस कारण लोगों को ठंड का एहसास होगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में शनिवार से ठंड का असर कम हो सकता है। तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में एक बार फिर 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

7 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

7 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

7 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

14 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

14 घंटे ago