Bihar

बिहार: पिता नाराज लेकिन बेटा खुश! जीतनराम मांझी के बेटे ने कहा- अपने विभागों से संतुष्ट हूं

बिहार की राजनीति हर दिन नया खेल दिखा रही है। हालही में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक जीतन राम मांझी ने अपने बेटे को दिए गए विभाग पर नाराजगी जताई थी, जिससे ये कयास लगाए जा रहे थे कि नई राज्य सरकार में मांझी संतुष्ट नहीं हैं। इस बीच मांझी के बेटे संतोष सुमन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वह अपने विभागों से संतुष्ट हैं।

क्या है पूरा मामला?

बिहार के मंत्री संतोष सुमन ने मंगलवार को राज्य की नई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) सरकार में अपने विभाग से पूर्ण संतुष्टि जताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक जीतन राम मांझी के संतुष्ट नहीं होने के आरोपों को खारिज कर दिया।

एससी एवं एसटी कल्याण और सूचना प्रौद्योगिकी विभागों का प्रभार संभालने वाले सुमन ने जीतन राम मांझी के ‘हम’ को मिले केवल एक मंत्री पद से संतुष्ट नहीं होने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही।

सुमन ने कहा, ‘मुझे पूर्ण संतुष्टि है। आप उनसे (जीतन माझी) उनके निजी विचार जान सकते हैं।’ हम के चार विधायक हैं। मांझी का दावा है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले ‘महागठबंधन’ में जाने की स्थिति में उन्हें मुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव मिला था। उन्होंने राजग सरकार में अधिक कैबिनेट मंत्री पद और बेहतर विभागों की अपनी मांग की तुलना एक परिवार के सदस्य द्वारा दो रोटी से भूख न मिटने पर तीसरी रोटी मांगने से की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

3 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

4 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

17 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

17 घंटे ago