Bihar

बिहार में नए साल पर खुलेआम ठेले पर बिक रही थी शराब, लोगों ने आलू-टमाटर की तरह खरीदी और फिर…

बिहार के सीतामढ़ी में ठेले पर शराब बेचे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तस्कर को दबोच लिया है. मामला बैरगनिया थाना क्षेत्र के पटेल चौक का है. तस्कर खुलेआम पटेल चौक पर ठेले पर दारू बेच रहा था. ये तस्वीर उस बिहार की है जहां पर शराबबंदी कानून लागू है.

ठेले पर दारू की बिक्री :

नए साल को लेकर बिहार के सीतामढ़ी में ठेले पर ऐसे शराब बेची जा रही थी जैसे गाजर-मूली बेच रहा हो. लोग भी इस सुविधा का तत्काल फायदा उठा रहे थे. कुछ लोग ठेले के पास दारू खरीदते हुए भी वायरल वीडियो में चिह्नित हुए हैं. पुलिस सभी की तलाश कर रही है. फिलहाल ठेले पर शराब बेचने वाले को पुलिस ने दबोच लिया है.

ये शराबबंदी वाला बिहार है? :

पानी की तरह दिखने वाला पदार्थ दरअसल नेपाली शराब है. नेपाल की सीमा से सटे होने की वजह से तस्कर आसानी से बिहार में दारू की खेप लेकर घुस जाते हैं और इसे महंगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते हैं. जबकि बिहार में शराबबंदी है, बावजूद इसके धड़ल्ले से शराब बेचे जाने के मामले में पुलिस पर सवाल भी खड़े होने लगे.

क्या कहती है पुलिस? :

इस मामले में लोकल थाने के इंचार्ज चंद्रभूषण कुमार सिंह ने बताया कि ”शराब बेचने वाला व्यक्ति मानसिक विक्षिप्त है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम आलोक कुमार है जो की पाठक टोले का रहने वाला है. स्टेशन पर पटेल चौक पर ठेले पर शराब रखकर बेच रहा था. ऐसा वीडियो मिलने पर कार्रवाई की गई है.”

पुलिसिया दावे पर सवाल :

भले ही इस मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया हो लेकिन जिस तरीके से बिहार में शराब धड़ल्ले से बिक रहे है उसने पुलिसिया दावों की पोल खोलकर रख दी है. वायरल हो रहे वीडियो पुलिस प्रशासन की आंखों से पर्दा हटाने के लिए काफी है.

Avinash Roy

Recent Posts

नेपाल में बालेन शाह की जीत पर बिहार में जश्न; सीतामढ़ी के ग्रामीण बोले- “जिसे गोद में खिलाया, वो PM बन गया”

पड़ोसी देश नेपाल में बालेन शाह की पार्टी रासोपा की प्रचंड जीत के बाद सीतामढ़ी…

9 मिनट ago

नीतीश कुमार के इस्तीफे पर रोने लगे अशोक चौधरी, कहा- बहुत दुखी हूं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्य विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से अपना…

2 घंटे ago

उजियारपुर से शाहपुर पटोरी रेल लाइन की मांग तेज, जंक्शन बनाने की भी उठी आवाज

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर से शाहपुर पटोरी तक नई रेल लाइन निर्माण और उजियारपुर रेलवे स्टेशन…

7 घंटे ago

एसपी ने किया नगर थाने का निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर विशेष चौकसी का निर्देश; लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, निर्माणाधीन बैरक सहित थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का किया…

7 घंटे ago

राजकीय मेले में खुलेआम काउंटर पर रखकर शराब की बिक्री मामले में समस्तीपुर SP ने दिये जांच के आदेश

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवारा में आयोजित राजकीय मेला में खुलेआम…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार MLC तो नितिन नवीन MLA पद से आज देंगे इस्तीफा, राज्यसभा में नई पारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री वर्ष 2006…

9 घंटे ago