Bihar

बिहार में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश, कटिहार में प्रतिमा तोड़ने से आक्रोश, सड़क व रेलवे ट्रैक जाम

बिहार के कटिहार जिले में मनिहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला मनोहरपुर वार्ड नंबर-16 एवं महियारपुर (लखपुरा) स्टेशन के समीप शरारती तत्वों ने मंदिर में स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा की तोड़ दी।

इससे गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क और रेलवे ट्रैक पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। तनाव देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति को नियंत्रित किया।

गुस्साए लोगों ने मनिहारी-कटिहार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया

प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने मनिहारी-कटिहार मुख्य मार्ग में तेरासी टोला के समीप जाम कर दिया। इसके साथ ही कुछ लोगों ने तेजनारायनपुर मनिहारी कटिहार रेलखंड के महियारपुर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। बीच ट्रैक पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया।

सूचना मिलते ही कई अधिकारी मौके पर पहुंचे

सूचना मिलते ही एसडीओ कुमार सिद्धार्थ, डीएसपी शैलेश प्रीतम व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीण प्रशासन से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कारवाई की मांग कर रहे थे। प्रशासनिक स्तर से दोषी की पहचान कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद लोग शांत हुए।

मंदिर कमेटी के लिखित आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसडीओ कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि सूचना मिलने पर जांच-पड़ताल की गई। स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है। माहौल बिगाड़ने वालो को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

55 सेकंड ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

4 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

6 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

7 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

7 घंटे ago