Bihar

श्री राम सबके हैं; अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा पर बोला आफताब- रामलला ने कराई वतन वापसी, 10 माह से फंसा था सऊदी में

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद खुले मंच से कहा- राम सबके हैं। इधर बिहार के मुजफ्फरपुर के आफताब ने प्रधानमंत्री के कथन पर अपने भरोसे के मोहर लगा दी। 10 महीने से सऊदी अरब में फंसा आफताब शेख अपने वतन लौट तो बोला कि उधर राम जी को घर मिला और उन्होंने मुझे अपने घर पहुंचा दिया। एक एजेंट ने डेढ़ लाख रुपए ठग कर गलत तरीके से उसे नौकरी के नाम पर सऊदी पहुंचा दिया था जहां उसे नाकाम मिल रहा था ना भारत आने का कोई रास्ता।

बार-बार प्रभु श्री राम का आभार जता रहे आफताब शेख मुजफ्फरपुर के औराई के रहने वाले हैं। रोजी रोटी के जुगाड़ में बिचलियों के माध्यम से आफताब सऊदी अरब चले गए। फर्जीवाड़ा के शिकार आफताब को ना तो वहां काम मिल रहा था और नहीं लौटने का उपाय। कई बार वीडियो जारी कर आफताब ने सरकार से गुहार लगाई थी कि उन्हें वतन वापस कराया जाए। लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। घर लाने के लिए आफताब दर-दर की ठोकर खा रहे थे और कहीं से कोई उम्मीद की किरण भी दिखाई नहीं दे रही थी। एक चैनल के साथ इंटरव्यू में आफताब ने बताया अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना और 500 साल बाद प्रभु श्री राम को उनका घर मिलने की खबर मिली तो उनसे गुहार लगाई कि मुझे भी अपने घर भेज दीजिए। प्रभु ने मेरी सुन ली और उनकी कृपा से मेरी वतन वापसी सुनिश्चित हुई।

घर जाकर आफताब अपने पत्नी और बच्चों से मिलकर काफी खुश हैं। भगवान राम की कृपा की चर्चा करते थक नहीं रहे हैं । उन्होंने कहा कि अल्लाह हो या श्रीराम सब एक ही हैं। किसी को दिल से याद करें तो उनका रहमों करम इंसान को नसीब होता है। सऊदी में फरियाद लगा रहा था कि चाहे अल्लाह की शक्ल में हो या श्री राम की शक्ल में ऊपर वाला मेरी मदद करें। मुझे भी बाल बच्चे से मिलने का मौका दिलाए।

दरअसल औराई के भलूड़ा के निवासी आफताब शेख सऊदी अरब में जाकर ठगी का शिकार हो गए। रियाद में पिछले 10 महीने से नौकरी के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे थे। जिस कंपनी में काम करने गए थे वहां जॉब तो नहीं मिला उल्टे भारत लौटने के लिए इकरार पत्र तक नहीं दी जा रही थी। यहां तक कि दूतावास से भी उन्हें मदद नहीं मिल रही थी। पड़ोसी गांव का एक युवकों से दिल्ली ले गया और वहां से फिर डेढ़ लाख रूपए लेकर सऊदी अरब भेज दिया वहां एक कंपनी में मजदूरी करने के लिए भेजा लेकिन ना उसे काम दिया जा रहा था और ना ही खाने पीने के पैसे दिए जा रहे थे। इस कारण वह काफी परेशान रह रहा था। घर से पैसे मांगा करो जैसे तैसे 10 महीने जिंदा रहा। अब रामललला के साथ उसे भी घर परिवार मिल गया।

इस मामले में बिहार सरकार के मंत्री इसराइल मंसूरी करते हैं कि राम सबके हैं। उनका आशीर्वाद और कृपा सबको मिलता है। जो उन्हें दिल से याद करता हैउसकी मदद करते हैं इसमें कोई शक नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा देश भगवान राम और अल्लाह को समान रूप से मानता है। यही हमारी सांस्कृतिक विशेषता है कि सभी धर्मों का सम्मान होता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की जांच, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…

12 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन, छात्राओं को पोर्टल की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…

12 घंटे ago

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

21 घंटे ago

विभूतिपुर में CSP से तीन लाख की लूट; गाछी में छीपा एक बदमाश पकड़ा गया;  आरोपी पकड़कर को ले जाने के दौरान पुलिस और YouTuber से भी भिड़े आक्रोशित लोग

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…

22 घंटे ago

CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात, हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये नगद व लैपटॉप लूटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…

22 घंटे ago

भांजी के साथ छे’ड़खानी मामले में मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…

23 घंटे ago