समस्तीपुर :- बिहार पुलिस ने राज्य के 43 अपराधियों के खिलाफ 1 से 3 लाख रुपये तक के ईनाम की घोषणा की है। इनमें 9 अपराधियों पर 3-3 लाख के ईनाम घोषित किए गए हैं। लिस्ट में समस्तीपुर जिले के 10 अपराधकर्मी शामिल हैं जिनपर कुल 18 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। दो पर तीन-तीन लाख, चार पर दो-दो लाख व अन्य चार पर एक-एक लाख के ईनाम की घोषणा की गई है। सभी इनामी अपराधकर्मी लंबे समय से फरार हैं और विभिन्न जिलों की पुलिस उन्हें तलाश रही है। इनामी अपराधियों या नक्सलियों पर 2 से लेकर 44 कांडों में शामिल होने का आरोप है।
इन अपराधियों को कोई भी पुलिसकर्मी गिरफ्तार करेगा या कोई भी सामान्य नागरिक इनके संबंध में सूचना देकर गिरफ्तारी में सहयोग करेगा तो उसे इनाम की राशि दी जाएगी। इनाम की राशि दो सालों तक लागू रहेगी। बिहार पुलिस के टोल फ्री नंबर पर 144324 पर इनकी सूचना कोई भी व्यक्ति दे सकता है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा संबंधित पुलिस रेंज के डीआईजी, आईजी एवं एसपी की अनुशंसा पर इनामों की घोषणा की गई है। मुख्यालय द्वारा जारी लिस्ट में सबसे ज्यादा 10 इनामी समस्तीपुर जिले से हैं। इसके बाद मुंगेर के 9, पटना के 6, गया के चार, सीतामढ़ी एवं वैशाली के तीन-तीन, जमुई एवं मुजफ्फरपुर के दो-दो जबकि जहानाबाद, सुपौल और सारण के एक-एक अपराधी शामिल हैं।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : मिथिलांचल की सार्वकालिक धरोहरों में शुमार आस्था का प्रमुख केंद्र विद्यापतिधाम उगना महादेव…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में सीबीआई की कार्रवाई के बाद सहायक कार्मिक पदाधिकारी…
समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाने की पुलिस ने जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहे दो…
समस्तीपुर : सावन शुरू होने में अब दो दिन शेष हैं और कावड़ियों का सुल्तानगंज…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से दो दिन पहले इस्तीफा दे चुके संबलपुर के सांसद…
बिहार सरकार ने NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत…