Bihar

पटना: रेलवे में नौकरी के लिए सड़क पर उतरे छात्र, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

रेलवे में भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों ने मंगलवार को पटना की सड़कों पर छह घंटें तक प्रदर्शन किया। इसकी वजह से अशोक राजपथ से लेकर गांधी मैदान के इलाके में भीषण जाम लग गया। अभ्यर्थी एलपीए और तकनीशियन की सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे थे। गांधी मैदान के पास अभ्यर्थियों को खदेड़ने के लिए पुलिस को दो बार लाठीचार्ज करना पड़ा। आंदोलन की शुरुआत बाजार समिति से हुई और हजारों अभ्यर्थी मार्च करते हुए गांधी मैदान तक पहुंचे। आंदोलनकारी छात्र गांधी मूर्ति के पास जाना चाहते थे। पर हजारों की तादाद में अभ्यर्थियों को देखते हुए पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया। अभ्यर्थी रेलवे के किसी बड़े अधिकारी से बात करना चाहते थे। पर अभ्यर्थियों को कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला।

इसके बाद कुछ अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच बहस हो गई। हालात बिगड़ता देख भीड़ को चितर-बितर करने के लिए पुलिस ने गांधी मैदान थाने के पास लाठीचार्ज किया। पुलिस वालों ने गौरिया मठ तक अभ्यर्थियों को खदेड़ा। जबतक पुलिस अभ्यर्थियों को शांत कराती दूसरी ओर से अभ्यर्थियों ने कारगिल चौक को जाम कर दिया। अभ्यर्थी ने कम बहाली निकाले जाने को लेकर केन्द्र के खिलाफ नारेबाजी की। अभ्यर्थियों के आंदोलन की वजह से गांधी मैदान के आसपास के इलाके में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। इसके बाद अभ्यर्थियों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। भागने के क्रम में कई अभ्यर्थी घायल हो गए। वहीं सिटी एसपी चन्द्र प्रकाश ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया गया। हंगामा करनेवाले उपद्रवियों अभ्यर्थियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के उग्र होने के बाद बल प्रयोग करना पड़ा।

इससे पहले बाजार समिति नहर होते हुए आंदोलनकारी अभ्यर्थी सहगंज मुस्सलाहपुर हाट होते हुए भीखना पहाड़ी पहुंचे। यहां पर पन्द्रह से बीस हजार अभ्यर्थी सड़क पर उतर गए थे। पुलिस की तैनाती यहां की गई थी लेकिन उनकी संख्या को देखते हुए पुलिस ने उन्हें नहीं रोका। छात्र यहां से आगे बढ़ गया। नयाटोला और मछुआटोली होते हुए अभ्यर्थी लंगरटोली तक आए। यहां पर पुलिस ने रोकना चाह और हल्का बल प्रयोग भी किया। इससे भगदड़ की स्थिति हो गई। हालांकि मामला तुरंत शांत हो गया। लंगरटोली चौराहा पर पन्द्रह मिनट तक अभ्यर्थी डटे रहे। इसके बाद अभ्यर्थी वहां से आगे बढ़े। गांधी मैदान थाने के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया। यहां आधे घंटें तक अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच बहस होती रही। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

कम वैकेंसी देने से अभ्यर्थियों में बढ़ा है आक्रोश

आंदोलनकारी अभ्यर्थियों का कहना था कि रेलवे की ओर से छह वर्षों के बाद सहायक लोको पायलट के लिए रिक्तियां निकाली गई है। छह वर्षों में छह हजार भी रिक्तियां नहीं आई। इसी के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है। अभ्यर्थियों कहना था कि तकनीशियन की बहाली जल्द निकालने की बात कही जा रही है पर संख्या नहीं बताई गई है। अभ्यर्थियों का कहना था कि वर्ष 2018 में लोको पायलट के साथ तकनीशियन की रिक्तियां निकाली गई थी। इसकी संख्या 65 हजार के करीब थी। इसबार भी कम से कम 70 हजार रिक्तियों आनी चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

4 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

5 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

5 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

14 घंटे ago