Samastipur

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में ब्रीफिंग, ठंड के कारण बच्चों को मिली राहत, जूता-मोजा पहनकर परीक्षा हॉल में होगी इंट्री

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के द्वारा संयुक्त रूप से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 का ब्रीफिंग समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया। इस बार राज्य में वर्तमान में जारी शीतलहर के कारण छात्र हित को ध्यान रखते हुए इस परीक्षा में परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनकर परीक्षा भवन में प्रवेश करने की अनुमति दी गई है। ठंड में इससे बच्चों को काफी राहत मिलेगी।

पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के द्वारा बताया गया कि परीक्षा के दौरान त्रि-स्तरीय फ्रीस्किंग होनी चाहिए, ताकि परीक्षा का संचालन स्वच्छ और कदाचार मुक्त हो। उनके द्वारा बताया गया कि केंद्र पर थोड़ी सी भी लापरवाही से पूरे राज्य की बदनामी हो सकती है । जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा बताया गया कि सभी केंद्राधीक्षक अपने केंद्र सभी आधारभूत सुविधाएं को दुरुस्त कर लेंगे ताकि परीक्षा के संचालन में कोई बाधा न पहुंचे।

उन्होंने बताया कि छात्रों द्वारा कदाचार के नए नए तकनीक अपनाए जाते हैं जिसे सावधानीपूर्वक देखे जाने की जरूरत है। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी स्तरों पर फ्रिस्किंग पूरी तन्मयता के साथ होनी चाहिए। पहली फ्रिस्किंग केंद्र में प्रवेश के समय, दूसरी फ्रिस्किंग कमरे में प्रवेश के समय और तीसरी फ्रिस्किंग बच्चो के अपने स्थान पर बैठने के बाद। कदाचार से संबंधित कोई घटना परीक्षा व्यवस्था और राज्य के छवि को धूमिल करती हैं इसलिए हर स्तर पर हरेक पदाधिकारी, कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाने की जरूरत है।

इस ब्रीफिंग में अपर समाहर्ता, आपदा, अपर समाहर्ता, लोक शिकायत, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवम् प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और कर्मचारी वीसी के माध्यम से जुड़े हुए थे। ब्रीफिंग में जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय के द्वारा बताया गया। इसमें जूता पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश में संशोधन किया गया है।परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में जूता मोजा पहनकर जा सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

डकैती की योजना बना रहे नक्सली कांड के आरोपी डॉक्टर समेत 5 कुख्यात हथियार समेत गिरफ्तार, समस्तीपुर जेल के पीछे जुटे थे सभी अपराधी

समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के पूसा में आयोजित होने वाले किसान मेले में पहुंचेगी देश भर के किसानों की भीड़, तैयारियां हुई तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…

7 घंटे ago

मौसम में बदलाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां, समस्तीपुर सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी

समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने बताया सरसों, राजमा, मटर और सब्जियों की बोआई का सबसे उपयुक्त समय, क्लिक कर पढ़े…

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…

18 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…

21 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन दिनों से लापता युवक का घर के पीछे गड्ढे में मिला श’व, चार माह पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…

1 दिन ago