Bihar

बिहार: पशुपति पारस ने नीतीश की NDA में वापसी का संकेत दिया, बोले- खरमास खत्म, सही समय का इंतजार

खरमास खत्म होते ही बिहार में राजनीतिक अटकलबाजी बढ़ गई है। केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने संकेत दिया है कि जनवरी के अंत तक नीतीश कुमार की जेडीयू वापस एनडीए में आ सकती है।

पटना में पत्रकारों से बातचीत में पारस ने कहा कि खरमास खत्म हो गया है। अब सही समय का इंतजार है। महीने के अंत तक जो होगा, बिहार के लिए अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि समय बलवान होता है, आदमी नहीं। इस समय नीतीश उलझन में हैं, लेकिन वो फैसला लेंगे और वो राज्य के लिए अच्छा होगा। दो दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने ने भी कहा था कि जो भी परिवर्तन होगा, वह राज्यहित में होगा।

पशुपति पारस ने यह भी कहा कि हमारा एनडीए गठबंधन और मजबूत होगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि नीतीश कुमार के एनडीए में वापसी के बाद विपक्षी इंडिया गठबंधन पूरी तरह से बिखर जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि इसका मतलब जनवरी के अंत तक नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी हो जाएगी तो उन्होंने एक बार फिर कहा कि व्यक्ति नहीं बल्कि समय बलवान होता है और समय का इंतजार कीजिये। बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब नीतीश कुमार को लेकर पशुपति पारस की ओर से ऐसा बयान सामने आया है। इससे पहले सितंबर 2023 में भी उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार अगर एनडीए में वापस आते हैं तो उनका स्वागत है।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने अगस्त 2022 में एनडीए से अलग होकर महागठबंध के साथ लालू यादव की पार्टी आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के साथ मिलकर सरकर बनाई थी। इस बीच पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारे में बिहार में बड़े बदलाव को लेकर अटकलबाजी चल रही है। अब पशुपति पारस के ताजा बयान ने राज्य में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच सियासी तपिश को बढ़ा दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

7 मिनट ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

2 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

8 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

8 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

8 घंटे ago