बिहार से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। मुजफ्फरपुर जिले के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसकेएमसीएच) परिसर में एक आवारा कुत्ता नवजात शिशु के शव को नोंच-नोंच कर खा गया।
हैरान कर देने वाली बात यह है कि जिस दौरान कुत्ता नवजात के शव को नोंच रहा था मौके पर मौजूद दर्जनों लोग तमाशबीन बन रहे। कुछ युवक तो दिल दहला देने वाले दृश्य का वीडियो भी बना रहे थे। इस संबंध में एसकेएमसीएच के प्रभारी अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार ने कहा कि एसकेएमसीएच परिसर में नवजात का शव फेंके होने की सूचना मिली। शव कहां से आया, इसकी जांच होगी।
हैरानी की बात यह है कि कुछ लोगों ने कुत्ते को शव को नोचते हुए देखा लेकिन वे घटना का वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल के गार्ड भी तमाशबीन बने रहे लेकिन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे परिसर में एक आवारा कुत्ते द्वारा नवजात शिशु के शव को नोचने और खाने की सूचना मिली। अस्पताल प्रशासन प्रसूति वार्डों में रिकॉर्ड का निरीक्षण कर रहा है और नवजात शिशुओं के विवरण के बारे में पूछताछ कर रहा है। ऐसा लग रहा था कि किसी ने नवजात के शव को अस्पताल परिसर में फेंक दिया है, क्योंकि एसकेएमसीएच से सटे कई नर्सिंग होम हैं। अगर मुझे इस मामले में कोई सुराग मिलता है तो मैं मामले की जांच करूंगा।
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…