Bihar

एमपी के सीएम मोहन यादव आज 11 बजे आएंगे पटना, ग्रैंड वेलकम करेगी बीजेपी; लालू की बढ़ेगी टेंशन?

देश के राजनीतिक दल धीरे-धीरे चुनावी मोड में आ रहे हैं. लोकसभा चुनाव में अब महज कुछ महीनों का समय शेष रह गया है. ऐसे में इस चुनाव को लेकर देश की तमाम छोटी-बड़ी राजनीतिक पार्टी अपनी चुनावी रणनीति बनाने में जूट गई है. इसी कड़ी में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के बड़े चेहरे का बिहार दौरा होने जा रहा है. ऐसे में अब जो जानकारी निकल कर सामने आयी है, उसके अनुसार गुरुवार 18 जनवरी को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पटना आ रहे हैं.

सुबह 11 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपनी एक दिवसीय बिहार यात्रा के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा. उनके सम्मान मे पटना की सड़कें होर्डिंग, बैनर और झंडों से सजाया गया है.यादव समाज के लोगों द्वारा उनके स्वागत में कई स्थानों पर तोरण द्वार बनवाए गए हैं. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री 18 जनवरी की सुबह 11 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेगे, जहां पूरे बिहार से आए यादव समाज के प्रबुद्ध जन उनका स्वागत करेंगे.

कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

हवाई अड्डा से जुलूस की शक्ल में मोहन यादव श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पहुंचेगे. जहां श्री कृष्ण चेतना विचार मंच के बैनर तले समाज के विभिन्न क्षेत्र से आए लोग उनका अभिनंदन करेंगे. अभिनंदन समारोह के बाद मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेगे,जहां पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी से परिचयात्मक मुलाकात करेंगे.उसके बाद इस्कॉन मंदिर जाएंगे जहां वे भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करेंगे और आशीर्वाद लेंगे.

भाजपा का ऑपरेशन यादव शुरू

जानकारों की मानें तो बिहार में भाजपा ने ऑपरेशन यादव शुरू कर दिया है. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के वोट बैंक में सेंधमारी के लिए बीजेपी ने मोहन यादव को बिहार बुलाया है. अब उनके जरिए बिहार के यादव वोटरों को साधने की तैयारी की जा रही है. भाजपा अब तक लालू प्रसाद को साधने के लिए कई यादव नेताओं पर दांव लगा चुका है. मोहन यादव बिहार में भाजपा की नयी उम्मीद हैं. अब देखना यह होगा कि चुनाव के नतीजे पर इसका कितना असर देखने को मिलता है.

यादव वोट बैंक को साधने की कोशिश

बिहार की राजनीति में यादव वोटरों का एक बड़ा प्रतिनिधित्व है. माना जाता है कि इस जाति के वोट पर लालू यादव की पकड़ है. बिहार सरकार की जातीय गणना रिपोर्ट में यादवों की आबादी सबसे अधिक 14.26 प्रतिशत है. ऐसे में अब यादव वोटर पर सबकी नजर है. किसी भी चुनाव में यादवों को आरजेडी का कोर वोटर माना जाता है. ऐसे में बीजेपी की नजर भी यादव वोटरों पर है. राजद की इसी वोट बैंक में सेंधमारी के लिए भाजपा ने मोहन यादव को बिहार बुलाया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

6 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

7 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

7 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

19 घंटे ago