Bihar

केके पाठक के खिलाफ शिक्षकों का हल्ला बोल, 20 जनवरी से भूख हड़ताल पर जाएंगे टीचर; नीतीश को लिखी चिट्ठी

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश को लेकर बिहार में शिक्षकों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस बीच बिहार शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग के खिलाफ आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है।

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर 20 जनवरी को राज्य के शिक्षक एकदिवसीय भूख हड़ताल पर रहेंगे। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखकर विरोध जताया है। राजधानी पटना के गर्दनीबाग में काली पट्टी बांधकर शिक्षक भूख हड़ताल करेंगे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री को लिखी चिट्टी में शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश को वापस लेने की मांग की है। इसके साथ ही बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने ऐच्छिक स्थानांतरण की प्रक्रिया आसान बनाने की मांग की है। वहीं शिक्षकों की सेवानिवृति की सीमा 62 साल करने की मांग की गई है।

स्कूलों में 10 से अधिक शिक्षक छुट्टी पर नहीं रहेंगे

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने जिलों को निर्देश दिया है कि शिक्षकों के अवकाश लेने की मनोवृत्ति पर भी रोक लगाएं। एक साथ स्कूल में दस प्रतिशत से अधिक शिक्षकों के अवकाश स्वीकृत नहीं किये जायें। इसे सुनिश्चत कराएं। जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से स्कूल के प्रधानाध्यापक को निर्देश दें कि वह एक साथ कई शिक्षकों को छुट्टी नहीं दें। इसको लेकर श्री पाठक ने सभी जिलाधिकारियों और उप विकास आयुक्तों को आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया है।

माध्यमिक स्कूलों में 8.5 घंटे पढ़ाई का उल्लेख

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने अपने पत्र में नेशनल कॉरिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन 2023 की चर्चा की है। साथ ही पत्र के साथ पूरी रिपोर्ट भी भेजी है। उन्होंने कहा है कि फ्रेमवर्क में साफ बताया गया है कि प्रारंभिक विद्यालयों में प्रतिदिन सवा सात घंटे और माध्यमिक-उच्च माध्यमिक स्कूलों में 8.5 घंटे पढ़ाई का उल्लेख है। शिक्षकों को भी इसके बारे में बताएं, क्योंकि अधिकांश को इसकी जानकारी नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

10 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

11 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

12 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

12 घंटे ago