Bihar

बिहार में मौसम हुआ बेहद खराब, गलन वाली ठंड के बीच अब कई जिलों में बारिश का भी अलर्ट

कोल्ड डे के कहर से बिहारवासियों को फिलहाल कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. बल्कि अब बारिश से ठंडी और बढ़ने वाली है. आने वाले दिनों में बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी हुआ है. मौसम विभाग ने भी साफ कहा है कि आने वाले पांच दिनों तक तापमान में वृद्धि होने की कोई संभावना नहीं है. इधर, अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट जारी है. 16 जनवरी को रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

सबसे सर्द रात गया में हुई वहीं सबसे सर्द दिन बक्सर में जहां अधिकतम तापमान 11.4°C दर्ज किया गया. इस बर्फीली सर्द हवा को देखते हुए बिहार के सरकारी स्कूलों में छुट्टी को बढ़ा दिया गया है. वहीं घना कुहासा की वजह से ट्रेनों और फ्लाइट की रफ्तार पर भी ब्रेक लगी है. नतीजन कई ट्रेनें देरी से चल रही है. वहीं विजिबिलिटी कम होने से फ्लाइटों को रद्द किया जा रहा है.

इन 19 जिलों में कोल्ड डे का कहर

पूरे बिहार में तापमान में कमी और पूर्वी हवाओं के मिलन से अधिकांश जिलों में बहुत घना कुहासा छाया हुआ है और यह देर तक छाए रहने की संभावना है. साथ ही पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी , सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार , मधुबनी में भीषण कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है. वहीं शेष जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है.

जल्द मिलेगी कोल्ड डे से राहत

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक शैलेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि अब हवा का रुख धीरे-धीरे बदल रहा है. वायुमंडल में पूर्वी हवाओं का प्रवाह देखने को मिल रहा है. पीछले पांच दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है. तापमान में कमी और पूर्वी हवा की मिलन से अगले 48 घंटों तक घना कुहासा तो रहेगा, लेकिन 19 जनवरी से शीत दिवस ना रहने का पूर्वानुमान है.

आज 13 जिलों में बारिश का अलर्ट

दक्षिण बांग्लादेश में चक्रवाती बहाव यानि कि चक्रवात जैसी स्थिति उत्पन्न होने के कारण आज पटना , जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है.

स्कूलों की बढ़ी छुट्टी

शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए नर्सरी से 8वीं क्लास की छुट्टी बढ़ाकर 20 जनवरी तक कर दी गई है. इससे पहले 13 से 16 जनवरी तक छुट्टी घोषित की थी. 9वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर साढ़े 3 बजे तक ही लगेंगी. सिर्फ पटना और समस्तीपुर में ही नहीं बल्कि जमुई, सीवान, नालंदा, भागलपुर, छपरा, गोपलागंज सहित कई प्रभावित जिलों में छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

3 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

4 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

5 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

14 घंटे ago