Bihar

टेंडर के खेल में फंसे हाजीपुर पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य सामग्री प्रबंधक, CBI ने किया गिरफ्तार; लाखों रुपये कैश बरामद

दिल्ली से आई सीबीआइ की एक टीम ने मंगलवार को रेलवे का टेंडर मैनेज करने से जुड़े मामले में पूर्व मध्य रेलवे के जोनल कार्यालय हाजीपुर (वैशाली) के साथ ही पटना व कुछ अन्य स्थानों पर छापा मारा है।

मुख्य सामग्री प्रबंधक सुनील कुमार गांधी गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान रेलवे के भंडार विभाग के मुख्य सामग्री प्रबंधक सुनील कुमार गांधी को गिरफ्तार करने की सूचना है, जबकि पटना में उन्हीं के आवास पर हुई छापेमारी में सीबीआइ ने लगभग दो लाख रुपये और कुछ अहम दस्तावेज बरामद किए हैं।

मंगलवार देर रात तक सीबीआइ की ओर कार्रवाई के संबंध में पुष्टि नहीं की गई है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने फोन पर हुई बातचीत के दौरान कहा कि छापेमारी की सूचना मिली है, लेकिन यह किस प्रकरण में है, इस बारे में उन्होंने अनभिज्ञता जताई।

टेंडर मैनेज करने का खेल चल रहा था

सूत्रों के अनुसार, सीबीआइ को शिकायत मिली थी कि पूर्व मध्य रेलवे के जोनल कार्यालय में पदस्थापित भंडार विभाग के मुख्य सामग्री प्रबंधक सुनील कुमार गांधी कुछ अन्य लोगों के सहयोग से टेंडर मैनेज करने का खेल कर रहे हैं।

इसके बाद सीबीआइ की टीम सीधे जोनल आफिस के पुराने भवन में बने भंडार गृह की ओर पहुंची और वहां रखे सभी कागजात को जब्त करते हुए सुनील को हिरासत में ले लिया। इनसे जांच टीम ने लंबी पूछताछ की। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

उनसे जुड़े मामले में सीबीआइ ने मुजफ्फरपुर व पटना स्थित उनके आवास में भी देर रात छापेमारी की। पटना से दो लाख रुपये व कुछ अहम दस्तावेज बरामद होने की सूचना है।

सीबीआइ टीम ने हाजीपुर में कार्यालय के दूसरे कर्मियों को भी काफी देर बिठाकर रखा। बताया जाता है कि रेलवे की ओर से सामानों की खरीद-बिक्री और भंडार में बड़े पैमाने पर गबन की जानकारी मिलने के बाद सीबीआइ ने छापेमारी की।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

4 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

15 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

15 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

16 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago