Bihar

फतेह बहादुर की जीभ काटने पर 10 लाख ईनाम: राजद विधायक ने किया पलटवार, कहा- गीदड़ भभकियों ने डरने वाला नहीं…

बिहार की सियासत गरमाई हुई है। राज्य में बयानबाजियों का दौर जारी है। बीते दिन राजद विधायक फतेह बहादुर ने एक पोस्टर लगाया था। जिसमें मंदिर को गुलामी और पाखंड का रास्ता बताया गया था। वहीं इस पोस्टर को लेकर बिहार की सियासत गरमाई हुई है।

वहीं बुधवार को हिंदू शिवभवानी सेना ने एक पोस्टर लगाया जिसमें फतेह बहादूर को सलाखों के पीछे रखा गया और लिखा गया है कि, जो भी फतेह बहादूर की जीभ काट कर लाएगा उसको 10 लाख का इनाम दिया जाएगा। वहीं इस पोस्टर के द्वारा तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा गया है कि वह मौन होकर हिंदूओं पर विवादित देने वाले नेताओं का साथ दे रहे हैं।

वहीं अब फतेह बहादुर ने इस पोस्टर पर पलटवार किया है। उन्होंने हिंदू शिवभवानी सेना पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनके द्वारा शिक्षा की बात करने पर उनकी जीभ काटने की बात कर रहे हैं, लेकिन वह इस गीदड़ भभकियों से डरते नहीं है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी बहुजन समाज और महिलाओं को शिक्षित करने के लिए आवाज उठाते रहेंगे।

फतेह बहादुर ने कहा कि, जो समाजवादी विचारधारा के लोग हैं वह इस बात को समझ लें की शिक्षा और अंधविश्वास में हमें शिक्षा की तरफ जाना है या अंधविश्वास की तरफ जाना है। अंधविश्वास फैलाने वाले लोग प्रखंड फैलाने वाले लोग नफरत फैलाने वाले लोग देश में धर्म के नाम पर बांटने वाले लोग फतेह बहादुर सिंह को शिक्षा की बात करने पर जीभ काटने की बात करते हैं। जब 1848 में सावित्री बाई फुले और ज्योतिबाई फुले ने महिलाओं को शिक्षित करने के लिए आवाज उठाई थी तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी मिली थी, लेकिन उन्होंने अपने अभियान को जारी रखा था। मैं भी शिक्षा की बात करता रहूंगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

20 मिनट ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

10 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

11 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

13 घंटे ago