समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

ED ने नौकरी के बदले जमीन मामले में की कार्रवाई, राबड़ी देवी व मीसा भारती के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

ईडी ने ‘नौकरी के बदले जमीन’ मामले में आरोप पत्र दाखिल किया है. लैंड फॉर जॉब से संबंधित धन शोधन मामले में ईडी की ओर से मंगलवार को कार्रवाई की गई है. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनकी बेटी व सांसद मीसा भारती के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल हुआ है. दरअसल, एक अधिकारी की ओर से यह जानकारी साझा की गई है. नौकरी के बदले जमीन के कथित घोटाले मामले में ईडी ने सात लोगों को आरोपी बनाया है.

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से चार्जशीट दायर की गई है. इसमें राबड़ी देवी और मीसा भारती के अलावा हिमा यादव, अमित कत्याल और हृदयानंद चौधरी का नाम शामिल है. वहीं, इस चार्जशीट पर 16 जनवरी को सुनवाई होने की बात सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार इस मामले में सीबीआई के द्वारा भी पहले चार्जशीट दायर की गई थी.

IMG 20240101 WA0037 01

IMG 20230604 105636 460

तेजस्वी यादव नहीं हो सके थे पेश

वहीं, इससे पहले नोकरी के बदले जमीन के मामले में बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पेश नहीं हुए थे. लालू यादव सरकार में रेल मंत्री थे. उस दौरान लैंड फॉर जॉब घोटाले की बात सामने आई थी. वहीं, उपमुख्यमंत्री को पहले भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था. 22 दिसंबर को इन्हें बुलाया गया था. इसके बाद पांच जनवरी को भी इन्हें बुलाया गया था. लेकिन, व्यस्त होने के कारण डिप्टी सीएम का दिल्ली जाने का कार्यक्रम नहीं बन पाया. 22 दिसंबर को लालू यादव को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था. लेकिन, राजद सुप्रीमो भी ईडी के समक्ष पेश नहीं हो सके थे.

IMG 20230728 WA0094 01

जानिए लैंड फॉर जॉब का क्या है मामला..

लालू यादव यूपीए वन की सरकार में रेलमंत्री थे. साल 2004 और 2009 तक में भारतीय रेलवे के अलग- अलग जोन में कई लोगों की नियुक्ति हुई थी. इसमें आरोप है कि इन्होंने लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों को अपनी जमीन दी थी. ईडी की ओर से इसमें दावा किया गया था कि अमित कात्याल इस कंपनी के निर्देशक थे. इसमें जमीन को हस्तांतरित किया गया था. आरोप है कि अमित कात्याल ने कंपनी में जमीन ली थी.

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230701 WA0080

IMG 20231207 WA0065 01

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20240103 WA0099 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150