खराब मौसम के कारण रविवार को दरभंगा एयरपोर्ट पर पांच फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नई दिल्ली से 11.05 बजे दरभंगा आनेवाली एसजी 751 नंबर की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। यही फ्लाइट दरभंगा से 11.40 बजे एसजी 752 नंबर से जानेवाली थी, जो नहीं जा पायी। इसी प्रकार बेंगलुरु से 12.55 बजे दरभंगा आनेवाली एसजी 495 नंबर की फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया। यही फ्लाइट दरभंगा से यात्रियों को लेकर 01.35 बजे एसजी 496 नंबर से बेंगलुरु जानेवाली थी जो नहीं जा पायी।
वहीं, नयी दिल्ली से 03.55 बजे एसजी 8495 नंबर की फ्लाइट दरभंगा आ तो गयी, पर शाम में लो विजिबिलिटी हो जाने के कारण 8496 नंबर से यात्रियों को लेकर दिल्ली जानेवाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। फ्लाइट को अचानक रद्द कर दिये जाने से दरभंगा एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में पहुंचे यात्रियों को बगैर यात्रा किये घर लौटना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि अचानक फ्लाइट रद्द् कर दिए जाने से कई काम रुक जाते हैं। एयरपोर्ट प्रशासन को खराब मौसम में भी विमानों की लैंडिंग की व्यवस्था करानी चाहिए।
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…