Bihar

बिहार: 2 किलो सोना, 50 किलो चांदी, 8 लाख कैश ले गए चोर, मोतिहारी में 1.22 करोड़ की चोरी से हड़कंप

बिहार के मोतिहारी शहर में बलुआ चौक स्थित राज ज्वेलर्स का शटर काटकर चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान के दो सेफ को काटकर उसमें रखे सोने व चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। मालिक अभिषेक रंजन ने आवेदन में 1.22 करोड़ के गहने व नकद की चोरी की बात कही है। राज ज्वेलर्स के मालिक आजाद नगर मोहल्ला निवासी अभिषेक रंजन के बयान पर एफआईआर दर्ज हुई है। इसमे लगभग दो किलो सोना, 50 किलो चांदी, आठ लाख नकदी की चोरी की बात कही गई है।

नगर थाना क्षेत्र के बलुआ चौक स्थित आभूषण दुकान राज ज्वेलर्स से 1.22 करोड़ की चोरी की सूचना पर नगर पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान शुरु कर दिया है। डॉग स्कॉवायड, एफएसएल से जांच कराई गई है। एएसपी राज ने बताया कि पटना से फिंगर प्रिंट जांच के लिए भी टीम बुलाई गई है। वहीं सीसीटीवी फुटेज से चोरों को चिंहित किया जा रहा है। इसमे दो व्यक्ति चोरी के लिए जाते दिखे हैं। शनिवार की देर रात रघुनाथपुर रोड़ की तरफ से चोर मार्केट में घुसे। इसके बाद प्रथम तल्ले पर स्थित राज ज्वेलर्स दुकान का शट्टर तोड़कर अंदर प्रवेश किए। दुकान के शो केस में रखा गहना सहित दो लॉकर तोड़कर भारी आभूषण की चोरी कर लिए।

जिले के सुगौली, नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार चौक व बलुआ चौक के समीप हुए आभूषण दुकान में एक ही गिरोह के चोरों द्वारा घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। एएसपी ने बताया कि गिरोह में 25-30 चोर शामिल हैं, जो रेकी के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज में एक हीं गिरोह के बदमाशों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने का साक्ष्य मिला है। उन्होंने बताया कि दुकान में चोरी के पूर्व चोरों ने बांस के सहारे सबसे पहले एक सीसीटीवी को दूसरे दिशा में मोड़ दिया था। इसके बाद चोरों ने अलग-अलग जगहों पर लगे सीसीटीवी को प्लास्टिक से ढक दिया था। पुलिस को मिली फुटेज में जिस कपड़े में चोरों ने हाफिज ज्यारत ज्वेलर्स से चोरी की थी। उसी कपड़े को पहनकर शहर के बलुआ के राज ज्वेलर्स से भी चोरी की गई है।

रात में हो रही पुलिस गश्ती पर उठ रहा सवाल एक के बाद एक आभूषण दुकान में चोरी की वारदात होने के बाद पुलिस गश्ती पर सवाल उठने लगा है। पुलिस की सक्रियता अगर होती तो इतनी बड़ी चोरी की वारदात को नाकाम किया जा सकता था। शनिवार की शाम ही एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने शहर के सभी बैंक अधिकारियों व आभूषण दुकानदारों के साथ बैठक की थी। इस दौरान सदर अनुमंडल के थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया था। वहीं रात में काफी देर तक एएसपी ने भी गश्ती टीम का जायजा लिया था।

चोरी की घटना का एसआईटी करेगी जांचएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि सुगौली व नगर थाना क्षेत्र के मीना बाजार में हुई चोरी की वारदात के खुलासा के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। उक्त एसआईटी हीं बलुआ में आभूषण दुकान में हुई चोरी की वारदात की जांच कर रही है। चोरी में शामिल बदमाशों का कुछ सुराग मिला है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया जायेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

32 मिनट ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

50 मिनट ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

10 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

10 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

10 घंटे ago