Bihar

बिहार: वृद्धा पेंशन खाते में एक करोड़ रुपए देख किसान रह गया दंग, पासबुक कराई थी अपडेट, बैंक ने खाता किया फ्रीज

बिहार में भागलपुर जिले के गोपालपुर गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जब 75 वर्षीय किसान संदीप मंडल के वृद्धा पेंशन खाते में एक करोड़ रुपए आ गए। दरअसल किसान ने अपने बेटे को पासबुक अपडेट कराने के लिए भेजा था। और जब बैलेंस देखा तो एक करोड़ से ज्यादा था। जिसके बाद बैंक ने उसका खाता फ्रीज कर दिया है। शुक्रवार के सुबह किसान ने खुद साइबर थाना पहुंचकर इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

बताया जाता है कि नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया गांव निवासी 75 वर्षीय किसान संदीप मंडल का एसबीआई में खाता है। उन्होंने बताया कि उसने अपने बेटे को पासबुक अपडेट कराने भेजा बैंक भेजा था। बैंक पहुंचने पर बेटे को पता चला कि खाते में कहीं से एक करोड़ रुपये आ गए हैं। इसके कारण खाता फ्रिज कर दिया गया है। मामला नवगछिया क्षेत्र का है।

किसान ने कहा कि बेटे से जानकारी मिलने पर बैंक जाने पर बैंक मैनेजर से पूरी जानकारी ली। बैंक मैनेजर ने कहा कि साइबर थाने में आवेदन देने पर और वहां से रिपोर्ट आने पर खाता चालू किया जाएगा। किसान संदीप मंडल ने बताया कि मुझे कोई पता नहीं है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आयी है। मैंने अपने बेटे को पासबुक अपडेट कराने भेजा था। बैंक से जानकारी मिली। मेरे खाते में वृद्धा पेंशन व प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का पैसा आता है। अगस्त महीने से ही मैंने पासबुक अपडेट नहीं कराया था।

नवगछिया डीएसपी व साइबर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के किसान संदीप मंडल के खाते में लगभग एक करोड़ रुपये आए हैं। इस संबध में तेलंगाना के वारंगल जिले में केस भी हुआ है। बैंक को भी इसके संबध में नोटिस हुआ है। मामले में जांच की जा रही है यदि तेलंगाना पुलिस संपर्क करती है तो उनका पूरा सहयोग करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

26 मिनट ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

36 मिनट ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

50 मिनट ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

14 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

16 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

16 घंटे ago