Bihar

मां-बाप सीएम थे, डिग्री मिल जाती, फर्जी नहीं लिया; नौवीं फेल आलोचना पर तेजस्वी का जवाब…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नौंवी फेल को लेकर आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके मां और बाप मुख्यमंत्री थी। वे चाहते तो कैसे भी करके डिग्री ले सकते थे। मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने फर्जी डिग्री नहीं ली। तेजस्वी ने शनिवार को एक सरकारी कार्यक्रम में मंच से यह बात कही। उन्होंने कहा कि आजकल सिर्फ पढ़ाई-लिखाई जरूरी नहीं है, बल्कि स्पोर्ट्स में भी काबिल आवश्यक है।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को पटना के सेंट माइकल हाईस्कूल में आयोजित 50वें वार्षिक खेल दिवस कार्यक्रम में शिरकत की। तेजस्वी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वे दो-दो सीएम के बच्चे रहे हैं। उनके पिता लालू यादव और मां राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थीं। उन्होंने कहा, “हम चाहते तो डिग्री मिल ही जाती। मगर हमने ईमानदारी से काम किया। कई लोगों के पास जाली डिग्रियां हैं। मगर हमने फर्जी डिग्री नहीं ली।”

तेजस्वी ने बच्चों को सीख देते हुए कहा कि आप लोग पढ़िए, लिखिए, खूब खेलिए और तरक्की कीजिए। अपने माता-पिता से कहें कि पुरानी कहावत नहीं चलेगी कि पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे खराब। आज के जमाने में पढ़ाई-लिखाई के साथ खेलकूद में भी अव्वल होना जरूरी है। डिप्टी सीएम ने नई स्पोर्ट्स नीति का ऐलान करते हुए कहा कि अब जो छात्र मेडल लाएंगे, उन्हें सरकारी नौकरी दी जाएगी। बिहार सरकार 81 ऐसे खिलाड़ियों को एसआई, बीडीओ जैसी नौकरी देने जा रही है।

बता दें कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की शिक्षा को लेकर कई बार सवाल उठते हैं। उन्होंने कक्षा 9 तक ही पढ़ाई की है। इसके लिए उन्हें अक्सर आलोचना का शिकार होना पड़ता है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पिछले दिनों कहा था कि तेजस्वी यादव की पहचान नौंवी फेल आदमी के तौर पर है। वे अगर बिना कागज देखे जीडीपी की फुल फॉर्म लिख दें, तो हम मान जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

6 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

16 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

17 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

18 घंटे ago