Bihar

DMCH शराब पार्टी पर सियासत, नित्यानंद बोले- पुलिस चलवा रही शराब; विजय सिन्हा ने नीतीश को लपेटा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

दरभंगा मेडिकल कॉलेज गेस्ट हाउस में डॉक्टरों की शराब पार्टी पर सियासत शुरू हो गई है। एक तरफ पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव नीतीश कुमार पर हमलावर हैं तो दूसरी ओर बीजेपी ने भी मोर्चा खोल दिया है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने पुलिस पर शराब का कारोबार चलवाने का आरोप लगाया है तो बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बिहार के बड़े मेडिकल संस्थान डीएमसीएच में डॉक्टर के कॉन्फ्रेंस के दौरान वीआईपी शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद उसमें शामिल डॉक्टर फरार हैं। पुलिस ने भी अपनी तरफ से कार्रवाई तेज कर दी है। गेस्ट हाउस से शराब की कई बोतले और पीने पिलाने के सबूत जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही सियासत भी चरम पर है।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नित्यानंद राय ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी पूर्ण रूप से लागू होना चाहिए। लेकिन नीतीश कुमार अपनी जिद पर अड़े हैं उनकी शराब नीति में कई खामियां हैं लेकिन, मुख्यमंत्री कुछ सुनने को तैयार नहीं है। गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की थाना पुलिस शराब बनवाने और बड़े लोगों तक शराब पहुंचाने में लगी है। राज्य में अवैध शराब का व्यापार हो रहा है। नकली शराब पीकर लोग मर रहे हैं। इसके बाद भी यह कारोबार बंद नहीं हो रहा है।

दूसरी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शराबबंदी फेल होने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि बिहार के अंदर शराब बंदी सिर्फ दिखावा के लिए है। यही कारण है कि डॉक्टरों की पार्टी में शराब का दौड़ चला। हर जगह शराब उपलब्ध है और होम डिलीवरी की सुविधा मिल रही है। नीतीश के शासन प्रशासन में बैठे लोगों के संरक्षण में शराबबंदी की धज्जियां उड़ाई जा रही है। शराबबंदी के नाम पर अवैध कमाई करने वाले बड़े-बड़े माफिया गिरोह खड़े हो गए हैं। उन्हें मुख्यमंत्री का संरक्षण प्राप्त है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

6 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

7 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

7 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

11 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

14 घंटे ago