Bihar

बिहार: शिक्षिका के ट्रांसफर से रोते-रोते बेहोश हो गई छात्राएं, 11 बच्चियों की बिगड़ी तबीयत

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कुछ दिनों पहले एक आदेश जारी किया था। आदेश में कहा गया था कि जो भी शिक्षक डेपुटेशन पर हैं, उन्हे मूल जगह लौटना ही होगा। आदेश का अब असर भी दिखने लगा है। ताजा मामला रोहतास से सामने आया है। चौखंडी स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय की एक शिक्षिका का डेपुटेशन रद्द कर दिया गया है। इधर, मैडम जी के ट्रांसफर की खबर से दुखी छात्र-छात्राएं रोते-रोते बेहोश होने लगी। बेहोश होने वाली छात्राओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम के ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया। इस घटना की जानकारी जैसे ही शिक्षा विभाग को लगी, आनन-फानन में कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियंका कुमारी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की।

बताया जा रहा है कि नूरी सबा नामक एक शिक्षिका स्कूल में डेपुटेशन पर कार्यरत थीं। शिक्षिका का डेपुटेशन रद्द कर उन्हें मूल विद्यालय भेज दिया गया। शिक्षिका को विदा करने के दौरान छात्राएं रोने लगी। जिस कारण छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में छात्रा आराध्या, अलका, रितु, रोजी, प्रतिमा और रिया को इलाज के लिए सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

वहीं, मामले की जांच करने पहुंची कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि शिक्षिका नूरी सबा का डेपुटेशन रद्द कर उन्हें मूल विद्यालय भेज दिया गया। छात्राओं को पता चला कि सबा मैडम कल से स्कूल नहीं आएंगी तो वे रोने लगीं। जिस कारण एक-एक कर कई छात्राएं बेहोश हो गईं। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की हालत पहले से बेहतर है।

मैडम से हो गया था लगाव

छात्राओं ने बताया नूरी मैडम स्कूल को छोड़कर जा रही थीं तो हमलोगों को अच्छा नहीं लगा। मैडम के काफी लगाव हो गया था। अच्छा पढ़ाती थीं। उनकी जाने की सूचना को हमलोग बर्दाश्त नहीं कर पाए और रोने लगे। रोने के कारण हमलोगों की तबीयत खराब हो गई। फिलहाल हम सभी ठीक हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

2 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

13 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

13 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago