Bihar

कश्मीर में बिहार के अग्निवीर जवान की संदिग्ध मौत, सुबह परिवार से हुई बात; शाम में आई मनहूस खबर

जम्मू कश्मीर में ड्यूटी पर तैनात बिहार के सीवान जिले के अग्निवीर जवान प्रदीप यादव (21 वर्ष) की मंगलवार को संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। अग्निवीर जवान को गोली कैसी लगी, अभी तक इसका पता नहीं चल सका है। जम्मू कश्मीर के अखनूर के टांडा इलाके की घटना है।

बताया गया है कि प्रदीप कुमार यादव ड्यूटी पर थे, इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो देखा कि प्रदीप यादव को गोली लग गई है। मौके पर पहुंचे जवानों ने तुरंत गोली लगने से घायल प्रदीप यादव को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रदीप यादव टांडा क्षेत्र के 24 फील्ड रेजीमेंट की सेंट्री पोस्ट पर तैनात थे। घटना के बाद स्थानीय आर्मी फोर्स ने सर्च अभियान तेज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार प्रदीप यादव साल 21 फरवरी 2022 अग्निवीर ज्वाइन किया था। दो भाइयों में प्रदीप छोटे थे। प्रदीप यादव के बड़े भाई रवि ने बताया कि मंगलवार की सुबह नौ बजे कुछ पारिवारिक बात हुई थी, इसके बाद रवि सीवान चले गए। शाम को घर लौटने पर प्रदीप के कमांडिंग ऑफिसर ने फोन पर बताया कि प्रदीप को गोली लग गई है और वह शहीद हो गया है। सूचना मिलने के बाद प्रदीप के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रदीप के भाई रवि ने बताया कि कमांडिंग ऑफिसर ने जानकारी दी कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को फ्लाइट से पटना भेजा जाएगा।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 10 बजे तक या गुरुवार की सुबह तक प्रदीप यादव शव उनके पैतृक आवास पर पहुंच सकता है। घटना के बाद प्रदीप यादव के भाई रवि का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया गया है कि प्रदीप यादव जब पहली बार अग्निवीर में भर्ती होने के बाद गांव लौटा था तो ढोल बाजे के साथ ग्रामीणों ने स्वागत किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या से पहले दु*’ष्कर्म की आशंका पर भी हो रही जांच, पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

7 घंटे ago

हाफ-एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात मनीष सिंह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के 19 केंद्रों पर स्नातक तीसरे सेमेस्टर की होगी परीक्षा, कार्यक्रम जारी 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…

8 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

17 घंटे ago