Bihar

बिहार: कोहरे के कारण रद्द की गई इन ट्रेनों का परिचालन शुरू, दरभंगा से दिल्ली के लिए चलेगी ये ट्रेन, देखें रूट…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में कोहरे के कारण जहां एक ओर कई ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है. वहीं, कुछ ट्रेनों के परिचालन को रेलवे ने फिर से शुरू करने का फैसला किया है. यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से कई फैसले लिए जाते है. इसी बीच यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो इस बात का ख्याल रखते हुए रेलवे ने रद्द की गई ट्रेनों को पुनर्बहाल करने का फैसला लिया है. मालूम हो कि ठंड में कुहासे के दौरान ट्रेनों के परिचालन में कई तरह की बाधाएं आती है. परेशानियों से निपटने के लिए भी तैयारी की जा रही है. वहीं, ट्रेनों का परिचालन सुचारू रूप से हो सकें, इस पर भी लगातार रेलवे की ओर से कार्य किया जा रहा है. ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू करने के साथ ही नई ट्रेन के परिचालन की भी घोषणा हुई है.

दरभंगा से नई दिल्ली के लिए इस ट्रेन का परिचालन

दरभंगा से नई दिल्ली के लिए एक ट्रेन के परिचालन की घोषणा हुई है. दरअसल, यहां अमृत भारत ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. दरभंगा के साथ ही आस पास के इलाके में रहने वाले लोगों को भी इसका फायदा पहुंचेगा. सीतामढ़ी और रक्सौल होकर इस ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. इसके साथ ही सीतामढ़ी, रक्सौल, पनियहवा, वाल्मिकीनगर और अयोध्या के लोगों को भी इस ट्रेन के परिचालन से लाभ पहुंचेगा. क्योंकि, इन इलाकों से होकर यह ट्रेन गुजरेगी. यहां से दिल्ली तक का सफर तय करने वाले यात्रियों के लिए यह अच्छी खबर है. यह ट्रेन 22 कोचों से युक्त होगी. वहीं, 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह ट्रेन दौड़ेगी.

यह ट्रेनें हुई पुनर्बहाल..

वहीं, कोहरे के कारण रद्द ट्रेनों में कुछ ट्रेनों को पुनर्बहाल किया जा रहा है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने इस बात की जानकारी साझा की है. बताया गया है कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कोहरे के कारण रद्द की गयी गाड़ी सं. 12873 और गाड़ी संख्या 12874 हटिया- आनंद विहार- हटिया स्वर्णजयंती एक्सप्रेस का परिचालन पुनर्बहाल किया जा रहा है. गाड़ी सं. 12873 हटिया- आनंद विहार स्वर्णजयंती एक्सप्रेस का परिचालन हटिया से 14.12.2023 से पुनर्बहाल किया जा रहा है. वहीं, गाड़ी संख्या गाड़ी सं. 12874 आनंद विहार-हटिया स्वर्णजयंती एक्सप्रेस का परिचालन आनंद विहार से 15.12.2023 से पुनर्बहाल किया जा रहा है .

रफीगंज स्टेशन पर इस ट्रेन का होगा ठहराव

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने यह भी बताया है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के रफीगंज स्टेशन पर गाड़ी संख्या 14259/ 14260 गया- लखनऊ- गया एकात्मता एक्सप्रेस एवं जाखिम स्टेशन पर गाड़ी संख्या 13347/ 13348 बरकाकाना- पटना- बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस का ठहराव होगा. पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल के रफीगंज स्टेशन पर गाड़ी सं. 14259/ 14260 गया- लखनऊ- गया एकात्मता एक्सप्रेस एवं जाखिम स्टेशन पर गाड़ी सं. 13347/13348 बरकाकाना-पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस का प्रायौगिक तौर पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय रेलवे ने लिया है . दिनांक 14.12.2023 से गाड़ी संख्या 13347 बरकाकाना- पटना पलामू एक्सप्रेस 05.03 बजे जाखिम स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 05.05 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी संख्या 13348 पटना- बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस 23.30 बजे जाखिम स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 23.32 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. इसी तरह, दिनांक 17.12.2023 से गाड़ी संख्या 14259 गया- लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस 19.22 बजे रफीगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 19.24 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी संख्या 14260 लखनऊ- गया एकात्मता एक्सप्रेस 09.40 बजे रफीगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 09.42 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी .

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

20 मिनट ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

1 घंटा ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

5 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

21 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

22 घंटे ago