Bihar

शहरों जैसी सुविधाएं अब गांवों में भी, पंचायतों को साढ़े 6 हजार करोड़ देगी नीतीश सरकार; मुखिया खर्च करेंगे राशि…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के गांवों में भी अब शहरों जैसी सुविधाएं मिलेंगी। नीतीश सरकार ग्राम पंचायतों को साढ़े 6 हजार करोड़ रुपये जारी करेगी। यह राशि छठे राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा पर वित्तीय वर्ष 2023-24 में पंचायती राज संस्थाओं को जारी की जाएगी। पंचायतों के मुखिया इस राशि का उपयोग अपने गांव में विकास कार्यों के लिए खर्च करेंगे। इसके तहत गांवों में भी शहरों की तर्ज पर बेसिक सुविधाएं दी जाएंगी।

वित्त विभाग के सूत्रों ने बताया कि छठे वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर राज्य की त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं को 29876 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस राशि का भुगतान वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2024-25 के बीच किया जाना है। इस आधार पर साल 2023-24 में 6500 करोड़ की राशि दी जाएगी। जबकि अगले साल 2024-25 में 8 हजार करोड़ जारी किए जाएंगे। इन सभी पैसों का उपयोग जनोपयोगी कार्यों में किया जाएगा।

पंचायतों में इन कामों पर खर्च होगी राशि

राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली राशि के जरिए गांवों में कई तरह के विकास कार्य कराए जाएंगे। पंचायतों में खेल के मैदान, गार्डन में ओपन जिम, सोलर स्ट्रीट लाइट, शवदाह गृह, बस और ऑटो स्टैंड, यात्री शेड, सामुदायिक भवन आदि का निर्माण कराया जाएगा।

टाइड ग्रांट के तहत स्वच्छता के प्रति ठोस व तरल अवशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता के लिए गलियों का पक्कीकरण व नाली निर्माण, पेय जलापूर्ति, वर्षा जल संचय के तहत मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल योजना का अनुरक्षण व रखरखाव और सार्वजनिक कुओं का जीर्णोद्धार सहित छठ घाट का निर्माण आदि कार्य किए जाएंगे। वहीं, पंचायत सरकार भवन के लिए भी राशि सुरक्षित रखी जाएगी। बता दें कि सरकार की ओर से यह राशि पंचायती राज संस्थाओं को सीधे ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी। इस साल छठे राज्य वित्त आयोग के तहत नगर निगमों समेत अन्य स्थानीय निकायों को भी 5 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि मिलने वाली है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

4 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

5 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

7 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

7 घंटे ago