Bihar

राहुल गांधी की पार्टी में जाएंगे प्रशांत किशोर? पीके ने कहा- मेरी विचारधारा कांग्रेस के करीब, आगे उनको तय करना है

चुनावी रणनीतिकार एवं जनसुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है। पीके ने राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस में जाने के संकेत दिए हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरी विचारधारा कांग्रेस के करीब है। ऐसे में कांग्रेस को तय करना है कि अब उस पार्टी को तय करना है। पीके के इस बयान से बिहार के सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। हालांकि, अपनी जनसुराज पदयात्रा के दौरान वे गांव-गांव जाकर कांग्रेस समेत अन्य दलों के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं।

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने कांग्रेस से जुड़ने की इच्छा जताई। पीके ने कहा कि उनकी बहुत हद तक कांग्रेस जैसी है। कांग्रेस जिस विचारधारा पर चल रही है, वे भी उसी के आसपास हैं। ऐसे में अब कांग्रेस को तय करना है कि आगे क्या होगा। बता दें कि पीके अभी बिहार में जनसुराज पदयात्रा निकाल रहे हैं। इसके तहत वे कई जिलों का दौरा कर चुके हैं और गांव-गांव जाकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं।

प्रशांत किशोर का जनसुराज अभियान आने वाले समय में राजनीतिक पार्टी की शक्ल भी ले सकता है। हालांकि, लोकसभा चुनाव से पहले नई पार्टी बनाने से पीके ने साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि अगर जनसुराज से जुड़ा कोई व्यक्ति अगर चुनाव लड़ना चाहता है, तो वे उसका समर्थन करेंगे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार की कुछ लोकसभा सीटों पर पीके निर्दलीय प्रत्याशी लड़ा सकते हैं। इससे एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों को ही टक्कर मिलेगी।

प्रशांत किशोर अपने भाषणों में अक्सर सीएम नीतीश कुमार, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत जेडीयू और आरजेडी के अन्य नेताओं पर निशाना साधते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा वे कांग्रेस और बीजेपी की नीतियों और नेताओं पर भी हमला बोलते हैं। उनका साफ कहना है कि बिहार में कई सालों तक कांग्रेस फिर आरजेडी, जेडीयू और बीजेपी सत्ता में रही। मगर ये दल बिहार को बीमारू राज्य से बाहर नहीं निकाल पाए। अब बिहार में नए राजनीतिक बदलाव की जरूरत है।

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

15 सेकंड ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

6 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

6 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

20 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

21 घंटे ago