Bihar

चीन की लुई डेन का दिल बिहार के राजीव पर आया, खगड़िया में लिए सात फेरे, हिंदी भी जानती है चाइनीज दुल्हन

इश्क की कोई हद, कोई सरहद नहीं होती है। यह साबित कर दिखाया है राजीव कुमार और लुई डेन ने। राजीव बिहार के खगड़िया के रहने वाले हैं। उन्होंने चीन के बीजिंग की रहने वालीं लुई डेन संग सात फेरे लिए हैं। हिंदू रीति रिवाज से हुई यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। दोनों बीते कुछ सालों से रिलेशन में थे। खास बात यह है कि चाइनीज दुल्हन लुई डेन हिंदी भाषा भी जानती हैं।

खगड़िया के बबुआगंज के रहने वाले राजीव कुमार और चीन की राजधानी बीजिंग की रहने वालीं लुई डेन ने शहर के विवाह भवन में शादी की है। राजीव कुमार चीन में रहकर 10 वर्षों से लेंगुएज लिटरेचर एंड कल्चरल स्टडी ऑफ चाइना में मास्टर की डिग्री कर रहे थे। जब वे पढ़ाई कर रहे थे तभी वहां पर बैचलर की पढ़ाई कर रही लुई डेन से उनकी मुलाकात हुई। इसी बीच दोनों के बीच रिश्ता गहरा हो गया। इसके बाद राजीव और लुई डेन ने शादी करने का फैसला लिया।

दोनों अपने परिवार वालों को मनाने में लगे हुए थे। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के परिवार वाले राजी हुए। इसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को हिंदू रीति रिवाज से उनकी शादी हुई। शादी समारोह के दौरान काफी संख्या में मेहमान मौजूद रहे।

दो बार पहले भी भारत आ चुकी हैं लुइ डेन

राजीव के साथ लुई डेन 2016 और 2019 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं। इस दौरान वे खगड़िया में रही थीं। इधर, राजीव ने बताया कि वे लोग बीते साल ही शादी करने वाले थे लेकिन वीजा नहीं के कारण लुई भारत नहीं पाईं। इस वजह से शादी को एक साल तक टालना पड़ा।

शादी में नहीं पहुंचे राजीव के ससुराल वाले

दूसरी ओर, वीजा नहीं मिलने के कारण राजीव के ससुराल वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। चीनी दुल्हन लुई डेन के परिवार वाले इस शादी में शरीक होने भारत नहीं आ सके। राजीव ने बताया कि उनके अन्य देशों के दोस्त भी शादी में आना चाह रहे थे लेकिन वीजा नहीं होने के कारण वे लोग नहीं आए।

हिंदी भी जानती है चाइनीज दुल्हन

चीन की रहने वालीं लुई डेन हिंदी भी जानती हैं। राजीव ने बताया कि वह चीन में बिजनेस करते हैं। उनके कर्मचारी हिन्दी में लुई से बात करते हैं और वह भी धीरे-धीरे भारतीय भाषा बोलना सीख रही हैं। वहीं, लुई ने बताया कि उसे भारत का पर्व दीपावली काफी अच्छा लगता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

18 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

19 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

20 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

20 घंटे ago