बिहार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 54 अफसर मिल गए हैं. बिहार प्रशासनिक सेवाके अधिकारी लंबे समय से आईएएस के रूप में प्रोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे थे. मंगलवार को इनकी प्रोन्नति की अधिसूचना केंद्र सरकार के कार्मिक एवं लोक शिकायत मंत्रालय ने जारी की. जिन अधिकारियों को प्रोन्नति मिली है, उनमें 2020 बैच के 25, वहीं 2021 बैच के 21 तथा 2022 बैच के आठ अधिकारी हैं.
2020 बैच के 25 अधिकारियों की प्रोन्नती:
2020 की रिक्ति पर जिन अफसरों को आईएएस में प्रोन्नति मिली है उनमें सुशील कुमार, किशोरी चौधरी, पुरुषोत्तम पासवान, उज्जवल कुमार सिंह, विनय कुमार राय, नरेश झा, रजनीकांत, शशांक शेखर सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा, निर्मल कुमार, शिव कुमार शैव, धीरेंद्र पासवान, अरविंद मंडल, अनिल चौधरी, विश्ननाथ चौधरी, ब्रजेश कुमार, अरुण कुमार सिंह, विभूति रंजन चौधरी, नवीन, जयप्रकाश सिंह, आलोक कुमार, मो. मकसूद आलम, अनिमेश पांडेय व सत्यप्रकाश शर्मा हैं.
2021 बैच के 21 अधिकारियों की प्रोन्नती:
2021 की रिक्ति के आधार पर जिन अधिकारियों को आईएएस में प्रोन्नति दी गई है उनमें उपेंद्र प्रसाद, अरुणाभ चंद्र वर्मा, गीता सिंह, अरुण कुमार झा, संजय कुमार, नंदकिशोर साह, निशीथ वर्मा, सुधांशु कुमार सिंह, संजीव कुमार सिन्हा, नवीन कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिंह, राजीव कुमार श्रीवास्तव, डा. विद्यानंद सिंह, शैलेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार-1, पवन कुमार सिन्हा. महावीर प्रसाद शर्मा, मनोज कुमार, इबरार आलम वअंजुला प्रसाद शामिल हैं.
2022 बैच के 8 अधिकारियों की प्रोन्नती:
2022 की रिक्ति के आधार पर बिहार प्रशासनिक सेवा के आठ अफसरों को आईएएस में प्रोन्नति मिली है. इनमें संजय कुमार, संगीता सिंह, अनिल कुमार ठाकुर, मुकेश कुमार, गौतम पासवान, रंजीत कुमार, कल्पना कुमारी व प्रवीण कुमार शामिल हैं.
इससे पहले नवंबर 2023 में 60, 2020 के लिए 27, 2021 के लिए 24 और 2022 के लिए नौ अफसरों को आईएएस में प्रोन्नति मिली है. मालूम हो कि 2018 व 2019 में कुल 26 बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसरों को आईएएस में प्रोन्नति मिली थी.
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…