Bihar

लखीसराय में सनकी प्रेमी द्वारा हत्याकांड में आया ट्विस्ट, पुलिस को मिला 10 पन्ने का नोट; गोली मारने की वजह का खुलासा

बिहार के लखीसराय जिले में एक ही परिवार के 6 लोगों पर हुई अंधाधुंध फायरिंग में मंगलवार को तीसरी मौत हो गई। वहीं अभी तीन लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। एसपी पंकज कुमार ने कहा कि प्रेम प्रसंग में विवाद होने पर घटना को अंजाम दिया गया।

एसपी ने कहा कि इस घटना में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपी आशीष की गिरफ्तारी के लिए जिले की पूरी पुलिस टीम लगी हुई है। आरोपी आशीष चौधरी द्वारा लिखित दस पन्नों का एक नोट पुलिस ने बरामद किया है, जिसमें सारी बातों का जिक्र किया गया है।

बता दें कि कि सोमवार की सुबह एक दंपती दो बेटे, बहुओं व बेटी के साथ किऊल नदी घाट पर अर्घ्य देने के लिए गए थे। वहां से अर्घ्य देकर घर लौटने के दौरान पहले से घात लगाए आशीष चौधरी ने प्रेमिका के भाइयों एवं परिजनों पर गोलियां बरसा दीं। उसके बाद घर में घुसने से पहले प्रेमिका पर गोलियां बरसाईं। गोली लगने से सभी घायल हो गए। इनमें दो की मौत सोमवार को हो गई, जबकि तीसरी मौत मंगलवार को हुई।

आशीष चौधरी का प्रेम, प्रसंग उक्त परिवार की एक युवती से चल रहा था। करीब तीन साल से ये प्रेम, प्रसंग चल रहा था। आशीष चौधरी युवती से शादी करना चाहता था। लेकिन लड़की के परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं थे। कुछ दिन पहले भी इस परिवार से आशीष चौधरी का विवाद हुआ था। उसने आक्रोश में आकर इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना में लखीसराय पुलिस ने आशीष के घर में रह रहे युवक मोबाइल दुकानदार समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जिस हथियार से गोलीबारी की गयी थी उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

3 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

4 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

11 घंटे ago