Samastipur

IMA के आह्वान पर समस्तीपुर समेत प्रदेश भर के डॉक्टर आज हैं हड़ताल पर…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार में डॉक्टर पर आए दिन हमले हो रहे हैं। जिसके कारण डॉक्टरों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस कड़ी में पूर्णिया में पुलिस के सामने सर्जन डॉक्टर राजेश पासवान पर जानलेवा हमला किया गया था। इसके विरोध में आज बिहार के सभी स्थानों पर चिकित्सा सेवा बाधित किया गया है। उक्त निर्णय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की हुई आपात बैठक में लिया गया। जिसमें सरकारी अस्पतालों में भी इमरजेंसी सेवा छोड़कर के सभी सेवा को ठप करने का निर्णय लिया गया है।

इस संबंध में आईएमए के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी सूचना दी गई थी। आईएमए समस्तीपुर के संयुक्त सचिव डॉ. हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि आईएमए के आह्वान पर आज जिले में चिकित्सा सेवा को बन्द रखा रखा गया है। वहीं सदर अस्पताल समस्तीपुर के चिकित्सा डॉ. उत्सव कुमार ने बताया कि पूर्णिया जिले में सर्जन डॉ. राजेश पासवान पर 18 नवंबर को पुलिस के सामने जानलेवा हमला किया गया था।

सर्जन पर हमले किए जाने के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बिहार के आह्वान पर समस्तीपुर आईएमए ने भी 21 नवंबर को एक दिवसीय हड़ताल पर है। उन्होंने कहा कि आईएमए सरकार से मांग करती है कि सभी दोषियों पर बिहार चिकित्सीय संस्थान एवं व्यक्ति सुरक्षा नियमावली 2018 के अंतर्गत तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

उन्होंने कहा कि इस घटना के विरोध में राज्य के सभी चिकित्सीय संस्थानों में कार्य में सेवा बाधित है। सरकारी अस्पतालों में भी इमरजेन्सी सेवा छोड़कर सभी सेवा बंद है। 22 नवंबर को बिहार आईएमए के एक्शन कमिटी की विस्तारित बैठक होगी। जिसमें आगे की रणनीति बनायी जाएगी।सरकार से यह भी मांग करते हैं कि बिहार चिकित्सीय संस्थान एवं व्यक्ति सुरक्षा कानून 2011 में इपिडिमिक डिजीज (संशोधन) कानून 2020 के प्रावधानों को भी अविलंब अंतर्निहित किया जाय। ताकि चिकित्सा संस्थानों एवं चिकित्सकों के विरूद्ध हो रही हिंसा की घटना पर प्रभावी रोक लग सके।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

11 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

11 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

12 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

17 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

22 घंटे ago