Bihar

जनसंख्या वृद्धि नियंत्रण पर नीतीश के बयान से राजनीति गरमाई, तेजस्वी ने क्या कहा? जानिए…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि लड़कियों के शिक्षित होने से ही जनसंख्या वृद्धि नियंत्रित हो सकती है। मंगलवार को विधानमंडल के दोनों सदनों में उन्होंने महिला शिक्षा पर बल दिया और कहा कि वे तो आरंभ से ही इसके पक्षधर रहे हैं। लड़कियां जितनी शिक्षित होंगी, जनसंख्या नियंत्रण के प्रयास उतने सफल होंगे। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर लड़कियां ही सचेत हो सकती हैं, लड़कों से यह अपेक्षा नहीं की जा सकती है। उनमें इसके प्रति उतनी गंभीरता नहीं दिखती। हालांकि नीतीश कुमार के बयान को लेकर विपक्षी सदस्यों ने अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दी है। यह आरोप भी लगाया कि सदन में महिलाएं मौजूद थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने इसका ख्याल नहीं रखा। वहीं सूबे के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के बयान का समर्थन किया है।

मंगलवार को पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा कि अगर कोई इस बयान का गलत मतलब निकालता है तो ये गलत बात है। मुख्यमंत्री का बयान सेक्स एजुकेशन को लेकर था। जब भी सेक्स एजुकेशन की बात की जाती है तो लोग शर्माते हैं, झिझकते हैं, जिससे बचना चाहिए। तेजस्वी ने आगे कहा कि इसकी पढ़ाई तो अब स्कूलों में होती है। जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए व्यावहारिक तौर पर क्या किया जाना चाहिए, इसे गलत तरीके से नहीं लिया जाना चाहिए।

इतना खोलकर तो किताब में भी नहीं बताते, नीतीश-तेजस्वी पर बरसे सम्राट चौधरी

वहीं बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाषण की तीखी आलोचना की है। सम्राट चौधरी ने कहा कि यौन शिक्षा की किताबों में भी इतना खोलकर नहीं बताया गया है जितना दोनों सदन में मुख्यमंत्री ने खोलकर बताया। जब पत्रकारों ने बिहार बीजेपी अध्यक्ष से कहा कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश के भाषण को सही ठहराया है और कहा है कि सीएम सेक्स एजुकेशन की बात कर रहे थे, इस पर झेंपना या हिचकना गलत बात है तो सम्राट चौधरी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री को अगर सीएम की बात इतनी अच्छी लग रही है तो वो उनको अपना टीचर बना लें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

12 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

17 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

19 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

19 घंटे ago