Bihar

बिहार: शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन, आरक्षण कोटा बढ़ाने को लेकर सदन में आज पेश होगा बिल

आजबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन है. बिहार सरकार की ओर से आज आरक्षण कोटा बढ़ाने का बिल सदन में पेश किया जाएगा. नीतीश सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जातीय गणना की सर्वे रिपोर्ट मंगलवार को सदन में पेश किया था, जिस पर चर्चा भी हुई थी. चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक भी की थी, जिसमें आरक्षण कोटा का बैरियर 50% से बढ़ाकर 65% करने पर मुहर लगी. आज उसे सदन में पेश किया जाएगा. इसके लागू होने पर बिहार में 75 फीसदी आरक्षण लागू हो जाएगा.

इन विभागों पर होंगे सवाल-जवाब:

सदन की कार्यवाही 11 में से शुरू होगी और प्रश्न काल से शुरुआत होगी. आज ग्रामीण कार्य विभाग ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग और श्रम संसाधन विभाग से संबंधित प्रश्न सदन में ले जाएंगे, जिसका संबंधित विभाग के मंत्री जवाब देंगे. उसके बाद शून्यकाल और ध्यानाकर्षण में भी सरकार की तरफ से प्रश्नों का उत्तर दिया जाएगा लेकिन सबकी नजर आरक्षण कोटा बढ़ाने वाले बिल पर होगी.

आरक्षण कोटा बढ़ाने पर कैबिनेट की मुहर:

7 नवंबर को विधानसभा में और विधान परिषद में जातीय आधारित गणना की आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पेश की गई. दोनों सदनों में चर्चा के बाद मुख्यमंत्री की तरफ से जवाब भी दिया गया और मुख्यमंत्री ने दोनों सदनों में आरक्षण कोटा बढ़ाने की बात कही. इसके अलावा गरीब परिवारों को 2 लाख मदद करने की घोषणा की. विधानसभा में चर्चा के बाद नीतीश कुमार की अध्यक्षता में विशेष कैबिनेट की बैठक भी हुई, जिसमें चार एजेंडों पर मुहर लगी. आरक्षण कोटा बढ़ाने का एजेंडा भी उसमें शामिल था.

बिहार में 75 फीसदी आरक्षण:

बिहार में फिलहाल 60% के करीब आरक्षण दिया जा रहा है लेकिन कैबिनेट में इसे बढ़ाकर 75% किए जाने की स्वीकृति दी गई है. 50% पहले से पिछड़ा-अति पिछड़ा और दलित वर्ग के लिए आरक्षण की व्यवस्था है, जिसे बढ़ाकर 65% किया जाएगा और 10% ईडब्ल्यूसी के लिये आरक्षण लागू है. इस तरह कुल अब 75% बिहार में आरक्षण लागू करने की तैयारी है.

नीतीश कुमार का मास्टर स्ट्रोक:

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर नीतीश कुमार और महागठबंधन की सरकार का आरक्षण को लेकर एक बड़ा दांव माना जा रहा है. जातीय गणना करने के फैसले के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि नीतीश सरकार आरक्षण बढ़ाने का अपना अंतिम दांव चलेंगे और उन्होंने वैसा ही किया भी.

तीसरे दिन भी हंगामे के आसार:

विधानसभा की कार्यवाही आज भी हंगामेदार होने के आसार हैं. पिछले दो दिनों से लगातार विभिन्न मुद्दों पर बीजेपी विधायक सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं को लेकर बीजेपी के सदस्यों ने सदन के अंदर और सदन के बाहर जमकर हंगामा किया. सदन के अंदर वेल में पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तो वहीं विधानसभा पोर्टिको में धरना भी दिया. आज भी कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर बीजेपी सरकार को घेरने की कोशिश करेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

12 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

17 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

19 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

19 घंटे ago