Bihar

बिहारी छोरे पर आया विदेशी मेम का दिल, शादी करने सात समंदर पार से पहुंची बिहार

कहते हैं प्यार को कोई सरहद नहीं रोक सकती है। कुछ ऐसी ही कहानी साउथ अफ्रीका के शहर जोहान्सबर्ग की रहने वाली किम मोलेनार की है, जिसने पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले अमित कुमार से शादी की है। दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से सोमवार को रामनगर नरकटियागंज मुख्य पथ पर स्थित पर किशोरी वाटिका में धूमधाम से हुई। उन्हें आशीर्वाद देने के लिए नगर के कई लोग जमा हुए।

2013 में साउथ अफ्रीका गए थे अमित

नगर के आर्यनगर मोहल्ला निवासी पीएमवीएस कॉलेज के लेक्चरर प्रफुल्ल चंद्र ठाकुर और गृहिणी रानी ठाकुर के बेटे अमित कुमार वर्ष 2013 में साउथ अफ्रीका गए। वहां जोहान्सबर्ग में मार्केटिंग लीडर के तौर पर काम करने लगे। इसी कंपनी में पैम मोलेनर की बेटी किम भी काम करती थी। कुछ साल पहले अमित की किम से आंखें चार हुई। दोनों ने एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान किया। इसके बाद दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया।

अपनी मां के साथ बिहार पहुंची किम

लेकिन, भारतीय सभ्यता संस्कृति में विदेशी बहू का मामला फिट नहीं बैठता रहा था। यही स्थिति किम के साथ भी थी। दोनों के घर परिवार को भी यह थोड़ा नागवार लगा। बाद में दोनों की खुशी के आगे माता-पिता को झुकना पड़ा। आखिर में अमित के घर परिवार के बीच हिंदू तरीके से शादी संपन्न करने पर सहमति बनी। शादी का दिन निर्धारित हुआ। किम अपनी मा के साथ साउथ अफ्रीका से रामनगर में पहुंच गई।

किशोरी वाटिका में हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी

सोमवार को नगर स्थित किशोरी वाटिका में विधिवत्त हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई। सबसे बड़ी बात यह है कि इस शादी के गवाह नगर के सैकड़ों लोग बने। साथ ही कई लोगों ने इस अनोखी जोड़ी की शादी को अपने कमरे में कैद किया। बता दें कि किम के पिता इस दुनिया में नहीं हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

7 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

10 घंटे ago