Bihar

राकेश टिकैत के कंधे से नीतीश कुमार की सरकार पर क्यों बंदूक चला रहे हैं लालू के विधायक सुधाकर सिंह?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

आरजेडी विधायक व पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह एक बार फिर नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोल रहे हैं, लेकिन इस बार वो खुद सामने आकर नहीं बल्कि किसान नेता राकेश टिकैत की आड़ में बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। दरअसल, राकेश टिकैत इन दिनों के बिहार दौरे पर हैं। रविवार को भभुआ तो सोमवार को औरंगाबाद में राकेश टिकैत ने किसानों की जनसभा में नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान सुधाकर सिंह ने भी राज्य सरकार पर निशाना साधा।

भभुआ में तो आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने नीतीश सरकार के अधिकारियों पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। किसानों को संबोधित करते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि यदि कोई कलेक्टर आपके पास आए तो उसके मुंह पर थूक दीजिये, उसे फटे जूतों की माला पहना दीजिये। आरजेडी विधायक ने यहां तक कह दिया कि जो कुर्सियों पर बैठकर आम लोगों व किसानों की बात नहीं सुनते हैं, वो नक्सली हैं। जंगलों में बागी व नक्सली नहीं रहते हैं बल्कि कुर्सियों पर बैठने वाले लोग नक्सली हैं।

बता दें कि नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी करने के कारण ही सुधाकर सिंह को मंत्री पद से हटाया गया था। हालांकि मंत्री पद से हटाए जाने के बाद भी सुधाकर सिंह के तेवर नीतीश कुमार के प्रति नरम नहीं हुए। दो दिन पहले ही सुधाकर सिंह ने चौथे कृषि रोड मैप को लेकर कहा कि अखबारों के जरीए यह जानकारी मिली कि 18 अक्टूबर को बिहार का चौथा कृषि रोड मैप सरकार लाने जा रही है। कृषि रोड मैप आने के बाद उसे अध्ययन करेंगे और तब बताएंगे कि उससे बिहार के किसानों को क्या लाभ होने वाला है। किसानों से जुड़ी समस्या को लेकर जो मांगे थीं वह चौथे कृषि रोड मैप में शामिल है या नहीं, इसको भी देखेंगे।

सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार सरकार जब दूसरा कृषि रोड मैप लाई थी उस वक्त कहा गया था कि बिहार में मंडी कानून लाया जाएगा लेकिन सरकार अब चौथा कृषि रोड मैप लाने जा रही है लेकिन आजतक मंडी कानून लागू नहीं हो सका। बिहार में धान, गेंहू और मक्का की खरीद नहीं हो पा रही है। बिहार में जमीन के उपयोग को लेकर सरकार से अपेक्षा थी कि वह इसको लेकर नीति लाएगी लेकिन आजतक जमीन के उपयोग को लेकर नीति सरकार नहीं बना सकी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

56 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

2 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

3 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

5 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

5 घंटे ago