Bihar

बिहार में बचे हैं महज 1.42 करोड़ खेतिहर मजदूर, समस्तीपुर में 12 लाख 34 हजार कामगार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राज्य भर में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों की संख्या दो करोड़ 88 लाख से अधिक है. इसमें से एक करोड़ 42 लाख से अधिक कामगार खेती से जुड़े हुए हैं. इसके बाद 42 लाख 49 हजार मजदूर घरेलू क्षेत्र में कार्य करने वाले हैं. निर्माण क्षेत्र में 28 लाख 40 हजार, कपड़ा उद्योग में 16 लाख 92 हजार तो विविध क्षेत्रों में काम करने वाले कामगारों की संख्या 10 लाख 48 हजार से अधिक है. केंद्र सरकार के ई-श्रम पोर्टल पर हुए निबंधन से यह बात निकलकर आयी है. कामगारों के निबंधन के मामले में बिहार देश में दूसरे पायदान पर है.

निबंधन कराने वाले सबसे अधिक 18 से 40 वर्ष वाले कामगार :

निबंधन कराने वाले कामगारों में सबसे अधिक 18 से 40 वर्ष वाले कामगार हैं. इस उम्र के कामगारों की संख्या 65.22 फीसदी है। वहीं 40 से 50 साल के बीच वाले कामगारों की संख्या 20.51 फीसदी है, जबकि 50 साल से अधिक उम्र वाले कामगारों की संख्या 12.17 फीसदी है.कामगारों में पुरूष से अधिक महिलाओं की संख्या है. राज्य में कुल एक करोड़ 71 लाख से अधिक महिला कामगार हैं जो 56.16 फीसदी है. जबकि पुरूष कामगारों की संख्या 43.84 फीसदी है.

एक नजर में :

– 20467141 ने कराया है वसुधा केंद्र से निबंधन

– 8336302 ने पोर्टल पर खुद से कराया है निबंधन

– 1301 लोगों ने उमंग एप से निबंधन कराया है.

पूर्वी चंपारण में सबसे अधिक खेतिहर मजदूर :

राज्य में सबसे अधिक कामगार पूर्वी चंपारण में हैं. जिले में 13 लाख 77 हजार से अधिक कामगारों ने निबंधन कराया है. दूसरे पायदान पर रहे मुजफ्फरपुर में 12 लाख 87 हजार तो समस्तीपुर में 12 लाख 34 हजार कामगार हैं. चौथे पायदान पर रहे मधुबनी में 12 लाख नौ हजार तो पटना में 11 लाख 67 हजार कामगार हैं. गया में 11 लाख 60 हजार, पश्चिमी चम्पारण में 11 लाख 47 हजार, बेगूसराय में 10 लाख 94 हजार, सारण में 10 लाख 88 हजार तो पूर्णिया में नौ लाख 93 हजार कामगार हैं. सबसे कम शेखपुरा में एक लाख 56 हजार तो शिवहर में एक लाख 67 हजार कामगार हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

शपथ के बाद भावुक हुए नीरज कुमार, बोले- सदन में खलेगी नीतीश की कमी, तेजस्वी ने 2 MLC के खिलाफ हाईकोर्ट जाने का किया ऐलान

बिहार विधान परिषद के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ…

4 घंटे ago

तेजस्वी यादव के आते ही सम्राट चौधरी ने मंत्री रामकृपाल यादव को कुर्सी से उठवाया, नेता प्रतिपक्ष के लिए दिखाया प्रोटोकॉल

बिहार विधान परिषद में आठ नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक दिलचस्प…

5 घंटे ago

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए समस्तीपुर जिले में 20 केंद्र बनाये गये, 28 नवंबर को इन सेंटरों पर आयोजित होगी परीक्षा

समस्तीपुर : पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, बंगरा थाना में थी प्रतिनियुक्त; तीन दिन पहले बिगड़ी थी तबीयत

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना में प्रतिनियुक्त महिला सिपाही रेशम कुमारी (950) की…

11 घंटे ago