Bihar

BCCI द्वारा आयोजित घरेलू सीनियर T-20 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में खेलेगी समस्तीपुर की महिला क्रिकेट खिलाड़ी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के छह खिलाड़ियों का चयन त्रिवेन्द्रम, केरला में बीसीसीआई द्वारा आयोजित घरेलू सीनियर T-20 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिये बिहार महिला (सीनियर) क्रिकेट टीम में हुआ हैं। जिसमें अपूर्वा कुमारी- रमा बल्लभ जालान महाविद्यालय दरभंगा को बिहार टीम का कप्तान, प्रीति कुमारी- एमआर जेडी महाविद्यालय, बेगूसराय, प्रगति सिंह- रमा बल्लभ जालान महाविद्यालय दरभंगा, रचना सिंह- महिला महाविद्यालय समस्तीपुर, अंशू अपूर्वा- रमा बल्लभ जालान महाविद्यालय दरभंगा, अमीषा कुमारी अंशु- पूर्व विश्वविद्यालय खिलाड़ी, मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा शामिल है।

इसके अतिरिक्त निक्की कुमारी- रमा बल्लभ जालान महाविद्यालय दरभंगा को सुरक्षित खिलाड़ी के रुप में रखा गया है तथा खुशी गुप्ता- बलि राम भगत महाविद्यालय समस्तीपुर का चयन बिहार U-19 बिहार महिला क्रिकेट टीम में किया गया है। यह प्रतियोगिता विजयनगरम, आंध्र प्रदेश में खेला जा रहा है।

उक्त प्रतियोगिता में चयनित सभी प्रतिभागियों को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह, कुलसचिव की डॉ. अजय कुमार पंडित, खेल पदाधिकारी प्रो. अजय नाथ झा, उप- खेल पदाधिकारी अमृत कुमार झा सहित विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी।

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

9 मिनट ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

54 मिनट ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

1 घंटा ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

2 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

11 घंटे ago