Bihar

नीतीश ने तीन दिन में ही बुलाई दूसरी कैबिनेट मीटिंग, नवरात्र से पहले किसे तोहफा देगी सरकार?

आज शुक्रवार को नीतीश कैबिनेट की विशेष बैठक आज होने वाली है। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही उनके मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री और उनके विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इससे पहले 10 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक हुई थी। दो दिन बाद यानि 15 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रही है। चर्चा है कि नीतीश कुमार राज्य की जनता को त्योहार का कौन सा तोहफा देने वाले हैं। जनता के साथ सबकी नजरें इस बैठक पर टिकी हैं।

बिहार में सामान्य तौर पर मंगलवार को कैबिनेट की मीटिंग होती है। इस बीच आवश्यकता समझने पर सीएम नीतीश कुमार विशेष बैठक बुलाते हैं। यह सीएम का विशेषाधिकार होता है कि राज्यहित में जरूरी समझें तो कभी भी कैबिनेट की बैठक बुला लें।

पिछले मंगलवार 10 अक्टूबर को भी नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी जिसमें कुल मिलाकर 14 एजेंडों पर स्वीकृति की मुहर लगाई गई थी। एक महत्पूर्ण फसले में राज्य के 8 जेलों में मनोचिकित्क की बहाली को मंजूरी दी गई थी। इसके अलावे भ्रष्टाचार के आरोपी अंचलाधिकारी की नौकरी से बर्खास्तगी के प्रस्ताव को भी स्वीकृत कर हरी झंडी दे दी गई थी। इसके अलावे कई अन्य महत्वूर्ण फैसले लिए गये थे।

पिछले मंगलवार की कैबिनेट के मात्र तीन दिनों के बाद ही फिर से नीतीश कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। राज्य की जनता को यह उम्मीद कि इस बैठक में किसी खास प्रस्ताव को हरी झंडी दी जा सकती है। इस विशेष कैबिनेट मीटिंग पर सभी की नजरें टिकीं हैं क्योंकि नवरात्रा पर सरकार किसी खास तोहफे का ऐलान कर सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

6 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

6 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

6 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

14 घंटे ago