समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

जाति गणना पर दलीय बैठक खत्म, शीतकालीन सत्र के दौरान जारी होंगे आर्थिक व सामाजिक सर्वे के आंकड़े

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही सर्वदलीय बैठक खत्म हो गयी है. बैठक में जातीय गणना के आंकड़ों को लेकर चर्चा हुई. इस दौरान बीजेपी के नेताओं ने कई सुझाव दिये. बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए विरोधी दल के नेता विजय सिन्हा ने कहा कि आंकड़े जल्दीबाजी में जारी हुए हैं. जल्दीबाजी में गड़बड़ियां हो जाती है. जीतनराम मांझी और मुकेश सहनी जैसे नेताओं ने आंकड़ों पर संदेह प्रकट किया है. सरकार ने उनकी आपत्तियों पर विचार करने का आश्वासन दिया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस विषय को देख लेने की बात कही है, लेकिन उन आपत्तियों को दूर कैसे किया जायेगा, इस बात को लेकर स्थिति साफ नहीं की गयी है.

आर्थिक और सामाजिक सर्वे को भी जारी करने की मांग की

विजय सिन्हा ने कहा कि बैठक में भाजपा की ओर से जाति गणना के दौरान हुए आर्थिक और सामाजिक सर्वे को भी जारी करने की मांग की गयी. सरकार की ओर से कहा गया है कि शीतकालीन सत्र के दौरान इन आंकड़ों को जारी किया जायेगा. अभी इन आंकड़ों को एकत्र किया जा रहा है. विजय सिन्हा ने कहा कि भाजपा हमेशा पिछड़ों और दलितों के विकास के प्रति गंभीर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन तबकों के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं. आर्थिक और सामाजिक सर्वे के आंकड़े आने के बाद योजनाओं का लाभ इन तबकों तक कितना पहुंच रहा है, इस बात का भी पता चलेगा.

IMG 20220723 WA0098

सीएम नीतीश की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक

बिहार सरकार ने जो जातीय गणना करायी थी उसकी रिपोर्ट सोमवार 2 अक्टूबर को जारी कर दी गयी. रिपोर्ट जारी करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि 3 अक्टूबर को वे सीएम सचिवालय में नौ दलों के साथ सर्वदलीय बैठक की. इस बैठक में जातीय गणना के जारी आंकड़ों पर चर्चा हुई. निर्धारित समय के अनुसार सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए सभी नौ दलों के नेता सीएम सचिवालय पहुंचे जिसमें बीजेपी के नेता भी शामिल थे. सीएम नीतीश की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें 9 दलों के नेता शामिल हुए. बैठक में जातीय गणना की रिपोर्ट पर चर्चा की गयी सभी दलों से राय ली गयी.

Teachers Day page 0001 1IMG 20230604 105636 460

हम जातीय गणना रिपोर्ट का स्वागत करते हैं

जातीय गणना की रिपोर्ट के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम सचिवालय में सर्वदलीय दल की बैठक बुलाई थी. बैठक में शामिल होने से पूर्व कांग्रेस नेता शकील अहमद ने मीडिया से बातचीत की कहा कि इन आंकड़ों से देश और समाज उन्नति करेगा. कांग्रेस इसको स्वागत करती है. शकील अहमद ने कहा कि हम भी जातीय गणना रिपोर्ट का स्वागत करते हैं. सभी चीजों पर सबकी सहमति जरूरी है. वही इस सर्वदलीय बैठक में बीजेपी के नेता भी पहुंचे थे.

IMG 20230728 WA0094 01

बीजेपी नेता और बिहार विधानपरिषद के नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी ने कहा कि बैठक में सीएम नीतीश ने प्रजेन्टेशन दिया. उन्होंने कहा कि टूकड़े-टूकड़े में ये रिपोर्ट क्यों जारी कर रहे है. मैं तो चाहता हूं कि एक बार आर्थिक रिपोर्ट भी जारी हो. उनका पूरा रिपोर्ट देखने के बाद ही हम कोई भी बयान देंगे. वही माले विधायक महबूब आलम ने कहा कि बैठक में रिपोर्ट कार्ड जारी हुआ. विकास योजनाओं का लाभ सबको मिले. जमीन संबंधी मामले को देखा जाए. बीजेपी ने जातीय गणना को रोकने की तमाम कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली.

IMG 20230701 WA0080IMG 20230818 WA0018 02IMG 20230324 WA0187 01Samastipur Town 01IMG 20230416 WA0006 01